Bhopal News: नव विवाहिता की फंदे पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: ढ़ाई साल पहले हुआ था विवाह, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, राजपत्रित पुलिस अधिकारी के पास पहुंचा मामला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके का है। महिला की ढ़ाई साल पहले ही शादी हुई थी। मायके पक्ष ने मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। जिनकी जांच अब राजपत्रित पुलिस अधिकारी की तरफ से की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अभी विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

मामले को संदिग्ध मान रही पुलिस

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार ग्राम भैरोंपुर निवासी मोना दांगी (Mona Dangi) की 06 अक्टूबर की रात अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत हालत में मिली थी। पति सिद्धार्थ दांगी (Siddarth Dangi) का कहना है कि रात करीब साढ़े आठ बजे मोना ने फांसी लगाई थी। इसके बाद उसे फंदे से उतार लिया गया था। उसे साढ़े दस बजे अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुलिस के पास यह मामला पहुंचा था। घटना के बाद अस्पताल के समय को लेकर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मोना दांगी मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले की रहने वाली थी। मौत की खबर मिलने पर वह भी पहुंच गए थे। मायके पक्ष ने पुलिस को बताया है कि मौत से पहले शाम छह बजे उससे बातचीत हुई थी। सास शादी में कार नहीं मिलने की बात को लेकर ताने देती थी। इसके अलावा पति के विवाहेत्तर संबंध की जानकारी उजागर होने पर दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस को प्राथमिक जांच के दौरान मायके पक्ष की तरफ से लगभग दो महीना पूर्व बना वीडियो भी मिला है। उस वीडियो (Video) में मारपीट के निशान भी दिख रहे हैं। मौत को लेकर उत्पन्न हो रही संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल (Mobile) को भी फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। मामले की जांच अब एसीपी उमराव सिंह (ACP Umrao Singh) की तरफ से की जाएगी। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 62/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Loan App Fraud: अंतरराष्ट्रीय एक्सटॉर्शन रैकेट के दो सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!