Bhopal Cyber Fraud: क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड दिलाने का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। साफ्टवेयर इंजीनियर सायबर गिरोह के झांसे में आ गए। उनके खाते से 42 हजार रुपए की रकम निकल गई। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) शहर की टीटी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। भोपाल सायबर क्राइम ने जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ उसे फ्रीज करा दिया है।
क्रेडिट कार्ड कंपनी का प्रतिनिधि बनकर किया कॉल
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय भूपेश रैकवार (Bhupesh Raikwar) तुलसी नगर (Tulsi Nagar) में रहते हैं। वे एक निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनके पास 28 जुलाई को क्रेडिट कार्ड (Credit Card) कंपनी का प्रतिनिधि बनकर कॉल आया था। फोन करने वाला वीडियो कॉल कर रहा था। उस वक्त वह एक क्लाइंट के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसके बाद फोन पर उनसे संपर्क किया गया। आरोपियों ने रिवार्ड पाइंट मिलने की तकनीक समझाई। इसके बाद एक वेबसाइट पर लॉगिन भी कराया। उसमें नाम, पता समेत कार्ड की जानकारी भरने के लिए बोला। उन्हें इसके बाद मोबाइल (Mobile) पर ओटीपी आया। उसे बताते ही उनके खाते से पैसा निकल गया। सायबर क्राइम ने प्राथमिक जांच के बाद अब केस डायरी टीटी नगर थाने को भेजी है। जिसमें टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 702/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।