Bhopal News: युवाओं पर कुर्सी फेंकने वाले अधिकारी पर कार्रवाई तय

Share

Bhopal News: नाराज पुलिस आयुक्त ने जोन-1 उपायुक्त से मांगी पूरी रिपोर्ट, गायक कलाकर जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम में कुछ देर हुआ था व्यवधान

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के लाल परेड मैदान में आयोजित गायक कलाकर जुबिन नौटियाल के कंसर्ट के दौरान हुए व्यवधान को लेकर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने नाराजगी जताई है। दरअसल, इस मामले में पुलिस विभाग (Bhopal News) के अधिकारी का नाम सामने आ रहा है। जिन्होंने कुर्सी उठाकर युवाओं पर फेंक दिया था। घटना के कुछ वीडियो फुटेज सोशल मीडिया में भी वायरल हुए थे।

बैरिकेड पर चढ़कर भीतर प्रवेश का प्रयास कर रहे थे युवा

इससे पहले पुलिस मुख्यालय स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठक में भोपाल के लाल परेड मैदान (Lal Parade Ground) में आयोजित समारोह के दौरान पुलिस अधिकारी की तरफ से कुर्सी फेंके जाने का मामला चर्चा में आया। जिसके बाद नाराज पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) ने तत्काल जांच करके कार्रवाई रिपोर्ट उनके कार्यालय में भेजने आदेश दिए। जांच का जिम्मा जोन-1 अखिल पटेल (DCP Akhil Patel) को सौंपा गया है। वायरल वीडियो (Video) में कॉलेज की छात्रा भीड़ में गिरने के कारण घबराने जैसी अवस्था निर्मित हो गई थी। जिस स्थान पर यह विवाद हुआ वहां खड़े युवा जबरिया बैरिकेड पर चढ़कर भीतर प्रवेश का प्रयास कर रहे थे। उस युवक के बाल पकड़कर उसको पीटकर बाहर किया गया। ऐसा करने के बाद युवाओं के गुट ने कुर्सी फेंकना शुरु कर दिया था। यह पूरा विवाद लगभग दस मिनट बना रहा। जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने भी कुछ देर कार्यक्रम रोककर युवाओं को समझाने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शारिक मछली के भतीजे पर अब छेड़छाड़ की एफआईआर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!