Bhopal Gun Fire: गर्ल फ्रेंड को सिर में तो चचेरे भाई को पेट में एयर गन से किया फायर

Share

Bhopal Gun Fire: वारदात के बाद फांसी लगा रहा था युवक जिसको जनता ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया

Bhopal Gun Fire
सांकेतिक चित्र

भोपाल। गर्लफ्रेंड के सिर पर और उसके चचेरे भाई के पेट में एयर गन से गोली मार दी। यह वारदात भोपाल (Bhopal Gun Fire) शहर के गांधी नगर इलाके में हुई है। आरोपी ने एक-एक करके तीन फायर किए थे। इसके बाद वह फांसी के फंदे पर लटकने चला गया। हालांकि लोगों ने उसे बचाकर एलबीएस अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस को विवाद के पीछे अभी ठोस वजह पता नहीं चली है।

एयर गन से किए तीन फायर

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह पूरा विवाद 06 अक्टूबर की रात साढ़े ग्यारह बजे हुआ। एयर गन का छर्रा पतंजलि परिसर (Patanjali Parisar) में रहने वाली डॉ श्वेता ठाकुर (Dr Shweta Thakur) के सिर और उसके चचेरे भाई आशुतोष ठाकुर (Ashutosh Thakur) के पेट पर लगा है। एयर गन चलाने के पूर्व आरोपी नवीन रोहिला (Naveen Rohila) बातचीत करने का बोलकर दरवाजा खुलवाया। इससे पहले श्वेता ठाकुर ने उसको भीतर प्रवेश करने नहीं दिया था। आरोपी अंदर जाते साथ उग्र हुआ और उसने एक-एक करके एयर गन (Air Gun) से तीन फायर कर दिए। नवीन रोहिला पतंजलि परिसर में ही दूसरे फ्लैट में जहां वह रहता है गया और फांसी लगाने का प्रयास करने लगा। यह देख नागरिकों ने उसे बचाया और पुलिस को खबर दी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि श्वेता ठाकुर मूलतः गुजरात (Gujrat) की रहने वाली है। वहीं डॉक्टर नवीन रोहिला राजगढ़ (Rajgarh) जिले का रहने वाला है। जख्मी श्वेता ठाकुर और नवीन रोहिला आरकेडीएफ कॉलेज (RKDF College) में पीजी के छात्र है।  दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। इस कारण बीएचएमएस (BHMS) कोर्स करते वक्त लीव इन में डेढ़ साल तक साथ रहने लगे थे। दोनों के बीच मनमुटाव होने के बाद चार महीने से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। फिलहाल वर्तमान में विवाद की वजह पता नहीं चली है। नवीन रोहिला को एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू वार्ड में गंभीर हालत में है। दोनों घायलों की स्थिति भी सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर चोरों का धावा 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gun Fire
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!