Bhopal News: पिस्टल जिससे खरीदी उसको तलाश रही पुलिस, घटना के बाद फांसी लगाने पहुंचे आरोपी को जनता ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया था

भोपाल। गर्ल फ्रेंड के सिर और उसके चचेरे भाई को पिस्टल से गोली मारी थी। आरोपी ने एक-एक करके तीन फायर किए थे। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके का है। इसके बाद वह फांसी के फंदे पर लटकने चला गया। हालांकि लोगों ने उसे बचाकर एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी के घर हुई छानबीन में पुलिस को पिस्टल के अलावा आत्महत्या से पूर्व लिखा पत्र भी मिला है।
चार महीने से दोनों अलग रह रहे थे
डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) ने बताया कि जख्मी डॉक्टर श्वेता ठाकुर (Dr Shweta Thakur) ने अक्टूबर, 2025 से दूरी बना ली थी। जिस कारण आरोपी डॉक्टर नवीन रोहिला (Dr Navin Rohila) नाराज चल रहा था। दोनों आरकेडीएफ कॉलेज (RKDF College) से पीजी कर रहे हैं। शादी का प्रस्ताव भी महिला ने ठुकरा दिया तो उसने पहले सुसाइड करने का निर्णय लिया। ऐसा करने से पहले उसने श्वेता ठाकुर के नाम एक लेटर भी लिखा। वह पुलिस को आरोपी के घर छानबीन में मिला है। इसके अलावा पिस्टल (Pistol) भी मिली है। वह गोली मारने में इस्तेमाल की गई थी। पुलिस को पता चला है कि वह उसने कुछ दिन पहले खरीदी थी। पुलिस उसको भी प्रकरण में आरोपी बनाने जा रही है। उल्लेखनीय है कि 06 अक्टूबर की रात पौने ग्यारह बजे पतंजलि परिसर (Patanjali Parisar) में रहने वाली 26 वर्षीय डॉ श्वेता ठाकुर के सिर और उसके चचेरे भाई आशुतोष ठाकुर (Ashutosh Thakur) के पेट और सीने में गोली मारी गई थी। आरोपी डॉक्टर नवीन रोहिला बातचीत करने का बोलकर दरवाजा खुलवाया। हमला करने के बाद नवीन रोहिला पतंजलि परिसर में ही दूसरे फ्लैट के बाहर जहां वह रहता है वहां गया और फांसी लगाने का प्रयास करने लगा। यह देख नागरिकों ने उसे बचाया और पुलिस को खबर दी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि श्वेता ठाकुर मूलत: गुजरात (Gujrat) की रहने वाली है। वहीं डॉक्टर नवीन रोहिला राजगढ़ (Rajgarh) जिले का रहने वाला है। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। इस कारण बीएचएमएस कोर्स करते वक्त लिव इन में डेढ़ साल तक साथ रहने लगे थे। दोनों के बीच मनमुटाव होने के बाद चार महीने से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। नवीन रोहिला को एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) के आईसीयू वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती कराया है। दोनों घायलों की स्थिति भी सामान्य बताई जा रही है। गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 478/26दर्ज कर लिया है। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।