Bhopal Fraud News: घुटनों का दर्द भगाने की आड़ में फर्जी फिजियोथेरेपिस्ट सक्रिय

Share

Bhopal Fraud News: दूसरे राज्य में चल रहे फर्जीवाड़े की मीडिया रिपोर्ट पढ़कर थाने पहुंचे, वृद्ध की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में बिना चीरफाड़ घुटनों के दर्द से निजात दिलाकर मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह सक्रिय हैं। इस संबंध में राजस्थान के गिरोह को उजागर करते हुए मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी। जिसके बाद भोपाल (Bhopal Fraud News) में एक वयोवृद्ध जागरुक हुए और उन्होंने अपने साथ चल रहे फर्जीवाड़े से भेापाल शहर की पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद जालसाजी का प्रकरण फर्जी फिजियोथेरेपिस्ट के खिलाफ दर्ज किया है।

घुटनों का दर्द भगाने के आड़ में लूटी रकम

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में जुलाई महीने में डीसीपी जोन-3 कार्यालय में शिकायत हुई थी। यह शिकायत दीपरत्न सक्सेना पिता राजनारायण सक्सेना उम्र 64 साल ने दर्ज कराई थी। वे एयरपोर्ट रोड स्थित लोट्स सुप्रीम (Lotus Supreem) में रहते हैं। दीपरत्न सक्सेना (Deepratna Saxena) को घुटने में दर्द की शिकायत थी। उन्हेें एक व्यक्ति के जरिए आशीष आचार्य (Ashish Acharya) का मोबाइल (Mobile) नंबर मिला था। उसने फिजियोथेरेपिस्ट (physiotherapis) अपने आपको बताया था। घर आकर आशीष आचार्य ने घुटने में धारदार ब्लैड से कुछ खून निकालने के बाद जोड़ से मवाद को निकालने का झांसा देकर सात हजार रुपए एक बूंद निकालने के मांगे। पूरी तरह से इलाज के लिए चार लाख रुपए नकद ले लिए। इसके अलावा आरोपी आशीष आचार्य ने झांसा देकर छह लाख रुपए का चेक भी ले लिया था। इसी बीच पीड़ित ने राजस्थान (Rajasthan) में घुटनों का दर्द भगाने के आड़ में पैसा लेने वाले समाचार को पढ़ा। जिसके बाद उन्हें आरोपी की गतिविधियों को लेकर फर्जीवाड़े का अहसास हुआ। उन्होंने छह लाख रुपए के चेक से भुगतान को रुकवाया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी किसी तरह का चिकित्सक क्षेत्र का व्यक्ति नहीं हैं। वह इसी तरह का झांसा देकर कई अन्य वृद्ध व्यक्तियों से भी पैंसा ऐंठ चुका है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 568/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस उसके शिकार अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिजली विभाग के कर्मचारी ने पीटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!