Bhopal Cheating News: शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर वयोवृद्ध महिला से 38 लाख रुपए की ठगी

Share

Bhopal Cheating news: दो साल पूर्व किया था एग्रीमेंट, कुछ राशि लौटाई फिर फोन भी उठाना कर दिया बंद

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। वयोवृद्ध महिला से शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा देकर 38 लाख रुपए ऐंठ लिए गए हैं। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। आरोपी परिचित महिला का रिश्तेदार है जिनसे वृद्धा के पुराने संबंध हैं। इसलिए यकीन करके दो साल पूर्व अनुबंध करके यह रकम दी गई थी।

आरोपी ने यकीन दिलाने कार को गिरवी रखा

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार मधुलता जायसवाल पति प्रकाश जायसवाल उम्र 78 साल रत्नागिरी (Ratnagiri) कॉलोनी में रहती हैं। उनके दो बेटे हैं जिसमें एक बेटा गुजरात तो दूसरा छत्तीसगढ़ में नौकरी करते हैं। इस कारण मधुलता जायसवाल (Madhulata Jayaswal) पति के साथ अकेली रहती हैं। उनकी एक पूर्व परिचित सीमा शर्मा (Seema Sharma) है। उनका भांजा नरेश कुमार शर्मा (Naresh Kumar Sharma) है। वह अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल फेज-1 (Purvanchal Phase-1) कॉलोनी में रहता है। नरेश कुमार शर्मा का उनके घर आना जाना था। आरोपी ने मई, 2024 में शेयर बाजार (Share Market) में होने वाले फायदे बताकर एक एग्रीमेंट किया था। जिसके तहत वह किस्त में मधुलता जायसवाल से पैसा लेकर उसमें निवेश करेगा। यकीन दिलाने के लिए उसने अपनी कार (Car) को गिरवी भी रखा था। इसके अलावा उसने जब भी रकम ली तो चेक भी दिया। आरोपी कुछ समय तक पैसा लाभ का बताकर देता रहा। लेकिन, घाटा होना बताकर वह फोन भी उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ने कई बार घाटे के बारे में जानकारी मांगी तो वह भी नहीं बताई। जिसके बाद यह मामला पिपलानी थाने में पहुंचा। पिपलानी थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ गबन का प्रकरण 776/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो गुटों के बीच हाथापाई, थाने पहुंचा मामला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!