Bhopal GRP News: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई थी वारदात,सिपाही की पत्नी समेत दो महिलाओं के पर्स से नकदी और जेवरात चोरी

भोपाल। राजधानी में भोपाल जंक्शन से निशातपुरा के बीच सक्रिय झपटमारों ने फिर एक वारदात (Bhopal GRP News) को अंजाम दिया। आरोपियों ने डंड मारकर एक व्यक्ति का मोबाइल छुड़ा लिया। इधर, मध्यप्रदेश पुलिस के सिपाही की पत्नी समेत दो महिलाओं के पर्स में रखे लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी चले गए हैं। इन सभी घटनाओं मेें भोपाल जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पर्स से चोरी हुआ तीन तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार झपटमारी की वारदात लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट (Lokmanya Tilak Express ) ट्रेन के एसी कोच बी-3 में हुई थी। कोच में सवार यात्री गोंडा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रहे थे। भोपाल स्टेशन आने के पूर्व ट्रेन में सिग्नल नहीं मिलने पर यात्री कोच के गेट पर फोन लगाने पहुंचा। तभी किसी व्यक्ति ने डंडा मारकर उनका ओप्पो कंपनी का मोबाइल (Mobile) गिरा लिया। इसके बाद वह उसको उठाकर भाग गया। भोपाल जीआरपी थाने में पदस्थ एसआई बीपी उईके (SI BP Uikey) ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने पीड़ित का नाम उजागर नहीं किया है। इधर, भोपाल जीआरपी ने चित्ररेखा वर्मा (Chitralekha Verma) की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। वे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रायपुर से निजामुद्दीन जा रही थी। उनके साथ पति मनोज कुमार वर्मा (Manoj Kumar Verma) समेत अन्य परिजन थे। चोरों ने उनका पर्स (Purse) चोरी किया। तीन तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र और नकदी रखी थी। उनका पर्स एसी कोच ए-1 के शौचालय में लावारिस भी मिला। इसी तरह 46 वर्षीय राजेश गुप्ता (Rajesh Gupta) की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। वे देवास (Dewas) जिले में पुलिस विभाग (Police Department) में पदस्थ हैं। वे रीवा एक्सप्रेस (Rewa Express) के एस-6 कोच में पत्नी कल्पना गुप्ता (Kalpna Gupta) के साथ थे। पत्नी के सिरहाने के नीचे रखा पर्स गायब था। जिसमें दो मोबाइल, नकदी, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने सभी मामलों में गई संपत्ति की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।