Bhopal News: चांदी का मुकुट ले गए चोर, चौबीस घंटे के भीतर देहात क्षेत्र में दूसरी वारदात

भोपाल। बैरसिया के बाद अब भोपाल (Bhopal News) देहात के ईटखेड़ी इलाके में स्थित मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से भी हनुमान प्रतिमा के चांदी के मुकुट को चोर ले गए हैं। वारदात को अंजाम देने के लिए मंदिर का ताला तोड़ा गया था।
दिन में हुई चोरी की वारदात
ईटखेड़ी (Ithkhedi) पुलिस के अनुसार घटना ग्राम बिशनखेड़ी में 27 जून को हुई थी। जिसकी रिपोर्ट थाने में 28 जून की शाम लगभग साढ़े पांच बजे दर्ज कराई गई है। मंदिर के पुजारी जमुना प्रसाद शर्मा (Jamuna Prasad Sharma) ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। चोरी की वारदात दिन में हुई थी। इससे पहले बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सेमरा कला में दुर्गा और हनुमान प्रतिमा के मुकुट (Crown) चोरी गए थे। एसपी देहात पंकज पांडे (SP Pankaj Pandey) ने बताया कि दोनों वारदातों को अलग-अलग व्यक्ति ने अंजाम दिया हैं। घटना की अवधि भी अलग-अलग है। इसलिए एक गिरोह पर शंका नहीं हैं। दोनों मामलों में आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने प्रकरण 271/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।