Bhopal Double Murder: तीन दिन बाद भी पुलिस के डबल मर्डर में हाथ खाली

Share

Bhopal Double Murder: गोलियों की गूंज नहीं सुनाई देना पुलिस को खटक रहा,इसलिए वृद्ध दंपति के आसपास टिकी हुई है जांच,कई घरों में आने-जाने वाले लोगों का ब्यौरा जुटाया गया

Bhopal Double Murder
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी का बहुचर्चित वृद्ध दंपति के दोहरे हत्याकांड में तीन दिन बाद भी भोपाल (Bhopal Double Murder) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस खाली हाथ है। हालांकि अब पुलिस की जांच कॉलोनी में ही टिक गई है। दरअसल, चार गोलियां चलने के बावजूद किसी को सुनाई नहीं देना ही बड़ा प्रश्र मानकर पुलिस जांच कर रही है। जिसके लिए कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों से लेकर वहां रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटाईजा रही है।

काफी नजदीक से मारी गोलियां

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार घर में सफाई नहीं मिली है। घर में कई पुराने सामान सुरक्षित मिले हैं। इसलिए लूटपाट की अटकलें समाप्त हो गई है। वृद्ध दंपति को गोली मारी गई है। लेकिन, देशी कट्टा मौके पर नहीं मिला। इसलिए साफ है कि उनकी हत्या की गई है। वारदात 24 जून को अंजाम दिया गया। इसलिए उसी दिन को फोकस करके पुलिस आसपास लगे सैंकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम कर रही है। पुलिस को शव 26 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे मिला था। घटना स्थल सुदामा नगर (Sudama Nagar) है। यहां मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस पहुंची थी। हत्या हेमंत बारीक (Hemant Barik) और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक (Shakuntala Barik) की हुई है। भाभी शिवानी गोविंदपुरा में रहती है। उनका भी घर आना-जाना ज्यादा नहीं था। रिश्तेदारों के अलावा आसपास लोगों से भी बोलचाल नहीं रखते थे। हेमंत बारीक रेलवे विभाग (Railway Department) तो उनकी पत्नी शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) से रिटायर्ड हुई थी। पुलिस को दो करोड़ की संपति की बातें पता चली थी। हालांकि उसके भी नहीं मिलने की बात सामने आई है। जांच टीम में क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के अलावा जोन-1 की छह टीमें पड़ताल में जुटी है। दंपति को दो-दो गोली मारी है। यह गोलियां काफी नजदीक से मारी गई है। इससे साफ है कि जिसने वारदात की है उसका घर आना-जाना है।

यह भी पढ़ें:   Justice 4 Naina Pasvan: ब्यूटीशियन के पिता ने सोशल मीडिया में लिखा पत्र

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Double Murder
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!