Bhopal News: सड़क हादसे में वृद्धा की मौत

Share

Bhopal News: ऑटो चला रहा था बेटा, कार ने मारी थी टक्कर, चालक का नहीं मिला सुराग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। रोड एक्सीडेंट में एक वृद्धा की मौत हो गई। हादसे में वृद्धा के पति और बेटा भी जख्मी है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया पुलिस कर रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन, अभी तक टक्कर मारने वाली कार का पता नहीं चल सका है।

कार की टक्कर से पलट गया था ऑटो

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार भीषण दुर्घटना 27—28 जून की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे आरआरएल ब्रिज पर हुई थी। ऑटो को गणेश नरवारे (Ganesh Narware) चला रहे थे। उनके साथ पिछली सीट पर पिता जलवा नरवारे (Jalwa Narware) और 60 वर्षीय वृद्ध मां अम्बिका नरवारे (Ambika Narware) भी सवार थीं। टक्कर कार (Car) ने पीछे से मारी थी। जिसके बाद ऑटो (Auto) पलट गया था। तीनों घायलों को भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS) ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान हादसे के एक घंटे बाद वृद्धा ने दम तोड़ दिया। बागसेवनिया पुलिस ने मर्ग 39/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट दोपहर में मिली। जिसमें दुर्घटना से आई चोट के कारण मौत होना पता चला। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 28 जून की रात लगभग साढ़े दस बजे कार चालक के खिलाफ प्रकरण 444/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच भारत मीणा (Bharat Meena) कर रहे हैं। पुलिस जांच के लिए थिंक गैस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: नर्मदा एक्सप्रेस के कोच से महिला का पर्स चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!