Bhopal News: घर में मौजूद इंडियन आर्मी से रिटायर्ड भाई जागे तो भागे चोर, थाने में दर्ज की गई एफआईआर

भोपाल। अभिनेत्री ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) के सुसाइड मामले में अरेस्ट रिटायर्ड डीजे गिरिबाला सिंह के निजी निवास में चोरों ने धावा बोला। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। वे फिलहाल 25 दिनों से पुत्र के साथ ज्यूडिशियल कस्टडी में भोपाल सेंट्रल जेल में हैं। इसलिए घर की देखरेख के लिए उनके उत्तर प्रदेश में रहने वाले भाई आकर ठहरे हुए हैं। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
फीफा पूटबाल मेच देखते समय हुई आहट
घटना की पुष्टि करते हुए एसीपी मिसरोद संभाग रजनीश कश्यप कौल (ACP Rajnish Kashyap Kaul) के मुताबिक वारदात 27—28 जून की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे से सुबह चार बजे के बीच अंजाम दी गई है। मकान में घटना के वक्त इंडियन आर्मी से रिटायर्ड कर्नल रणबीर सिंह भदौरिया पिता स्व.मेजर लल्लू सिंह भदौरिया उम्र 72 साल मौजूद थे । जो रिटायर्ड डीजे के भाई है। वे गोल्फ व्यू अपार्टमेन्ट सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ उ.प्र में रहते है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे घर की पहली मंजिल पर लगे टीव्ही पर फीफा पूटबाल मेच (FIFA Football Match) देखने के लिये गये तो पीछे के कमरे का दरवाजा खुला हुआ दिखा। तुरन्त सामने स्थित अपनी बहन के कमरे मे गये तो देखा की स्टील की अलमारी टूटी है उसके अन्दर का लांकर भी टूटा हुआ था। उन्होने तुरंत पुलिस से मदद मांगी भी थी। जिसके बाद सायरन बजाते हुए आई डायल-112 की आवाज सुनकर चोर पिछले दरवाजे से फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने एफएसएल (FSL) के विशेषज्ञों को बुलाया। प्राथमिक जांच के दौरान बाहरी व्यक्ति के अंगुली चिन्ह पुलिस को मिले हैं। जिसे शहर के बदमाशों से मिलान के लिए पुलिस विभाग के साफ्टवेयर सीसीटीएनएस की मदद ली गई है। घर में मौजूद कर्नल रणबीर सिंह भदौरिया (Colonel Ranbir Singh Bhadauria) का कहना है कि वे सामग्री से संबंधित जानकारी नहीं रखते हैं। उनकी बहन और भांजे कारागार में हैं। वे ही इस संबंध में ज्यादा सटीक जानकारी दे सकते हैं। चर्चा के बाद इस संबंध में वे पुलिस को सूची उपलब्ध कराएंगे। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण 190/26 दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि रिटायर्ड डीजे गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) और उनके पुत्र समर्थ सिंह (Samarth Singh) बहू की खुदकुशी मामले में 02 जून से न्यायिक अभिरक्षा में हैं। मामले की विवेचना CBI की तरफ से की जा रही है। जिसमें अभियोजन और एम्स की दूसरी मृत्यु पश्चात परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।