Bhopal News: रील बनाते वक्त डेम में डूबकर नाबालिग की मौत

Share

Bhopal News: साथ आए दोस्त और रिश्तेदार ने बचाने का भी प्रयास किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कलियासोत बांध में रील बनाते वक्त गहराई में डूबकर एक नाबालिग की मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की चूना भट्टी थाना पुलिस कर रही है। वह अपने दोस्त-रिश्तेदार समेत पांच लोगों के साथ आया था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकालकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।

पानी में उतकर बना रहे थे रील

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा 28 जून की दोपहर लगभग दो बजे हुआ। यहां मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित जाटखेड़ी बस्ती में रहने वाले नाबालिगों का एक दल आया था। इसमें अंगद ढांडे पिता संतोष ढांडे उम्र 17 साल भी था। उसने रील (Reel) बनाने के लिए बकायदा पानी में पहनने वाला कॉस्ट्यूम भी पहन रखा था। वह पहले गहराई में गया तो उसे बचा लिया गया था। लेकिन, उसके बाद वह दूसरी बार गया तो वापस नहीं आया। उस वक्त उसके नाबालिग दोस्त रील बनाने के लिए वीडियो (Video) भी बना रहे थे। हालांकि वीडियो पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि उनके साथ मौजूद नाबालिग ने बताया कि वह फोटोसेशन के लिए आए थे। अंगद ढांडे (Angad Dhande) के बड़े भाई अनिकेत ढांडे (Aniket Dhande) को पुलिस ने मौके पर बुलाया। पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि जहां घटना हुई है वहां बांध के पानी के बावजूद गहरी झील निकली हुई है। वहां सतह काफी दूर तक नहीं हैं। उसी स्थान पर पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी है। यहां रविवार अवकाश वाले दिन डूबने से मौत होने की आशंकाएं सर्वाधिक रहती है। इसलिए थाना पुलिस की तरफ से गश्त करके यहां आने वाले पर्यटकों को पानी में जाने से रोका भी जाता है। चूना भट्टी थाना पुलिस ने मर्ग 13/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: हवाला का नया ट्रेंड सामने आया, विवादों में फंसी गुजरात की कंपनी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!