Bhopal News : साथ में जुआ खेल रहे चार पुरुष भी दबोचे गए,नकदी 38660 रुपए, आधा दर्जन मोबाइल भी बरामद

भोपाल। ताश पत्तों पर दांव लगाते हुए दस जुआरियों को भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर पुलिस ने दबोचा है। इसमें छह महिलाएं भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 38660 रुपए के अलावा ताश पत्ते भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने यह दबिश 28 जून की रात दी थी।
पुलिस ने इन्हे दबोचा
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जुआ (Gambling) गोकुलधाम सोसायटी (Gokuldham Society) के बरामदे में खेला जा रहा था। आरोपियों में 40 वर्षीय हेमला लखानी, 65 वर्षीय मधु थानी, 30 वर्षीय पूजा चावला उर्फ पूनम चावला (Poonam Chawla), 45 वर्षीय प्रिया तखतानी (Priya Takhtani), 31 वर्षीय निर्मला गंगवानी (Nirmala Gangwani), 56 वर्षीय मंजु आडवाणी (Manju Adwani), 50 वर्षीय शंकरलाल गुरवानी, 36 वर्षीय मनीष कुमार कस्तूरिया, 42 वर्षीय महेश जसवानी और 52 वर्षीय प्रकाश भागचंदानी उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी बैरागढ़, गांधी नगर, निशातपुरा, गौतम नगर, शाहजहांनाबाद इलाके में रहते हैं। आरोपियों में शामिल मधु थानी उज्जैन में स्थित गीता कॉलोनी में रहती हैं। वे अपने परिचित के पास आई हुई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट का प्रकरण 288/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।