Bhopal News: अखिल भारतीय स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा की कर रहा था तैयारी,बहन का फोन नहीं उठाया तो कमरे में रहने वाले दोस्त को कमरे में भेजा

भोपाल। फांसी लगाकर आयुर्वेदिक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। वह राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (एनटीए) की तरफ से आयोजित होने वाली All India Postgraduate Entrance Examination की तैयारी कर रहे थे। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण आत्महत्या की अभी वजह साफ नहीं हो सकी है।
पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल किया जब्त
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार सौरव सिंह पिता जगराम सिंह उम्र 28 साल का शव 20 जून की दोपहर फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह जानकारी पुलिस को उनके साथ रहने वाले रीतेश कुमार (Ritesh Kumar) ने दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि सौरव सिंह (Saurav Singh) ने बीएएमएस (BAMS) किया था। इसके बाद वह स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनके साथ कमरे में दो अन्य युवक भी रहते हैं। मृतक मूलत: ग्वालियर (Gwalior) जिले के रहने वाले थे। पिता जगराम सिंह (Jagram Singh) निजी स्कूल में शिक्षक होने के साथ बड़े बेटे की मदद से अशासकीय संस्था भी चलाते हैं। वह तीन भाई और एक बहन हैं। बहन काफी फोन लगा रही थी। उन्होंने ही रीतेश कुमार को कमरे में जाकर देखने बोला था। मामले की जांच करने हवलदार रतन मेहरा (HC Ratan Mehra) पहुंचे थे। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल (Mobile) जब्त कर लिया है। उसमें पैटर्न लॉक होने के कारण उसे सायबर क्राइम की मदद से जांच की जाएगी। फिलहाल शाहपुरा पुलिस ने मर्ग 25/26 कायम किया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।