Bhopal News: आरोपी वाहन चालक ने रिश्तेदारों की मदद से भेजा एफआईआर न करने पर सुलह का प्रस्ताव

भोपाल। रिवर्स हो रही बोलेरो एक किसान पर चढ़ गई। उसकी चीख सुनकर वाहन चालक ने रूकने की बजाय वापस भागने के लिए दोबारा पैर को कुचलते हुए भाग गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जख्मी का हुआ पैरों का ऑपरेशन
ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 19 जून की सुबह लगभग दस बजे चौरसिया ढ़ाबे (Chaurasiya DHaba ) के आगे रेड रोज गार्डन (Rose Garden) के नजदीक हुई थी। हादसे में उमेश शुक्ला (Umesh Shukla) को गंभीर चोट आई है। वे माता बेदरी में रहते हैं। बोलेरो (Bolero) एमपी-05-सीए-0745 है। जख्मी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनके पैरों का ऑपरेशन किया गया। आरोपी वाहन चालक की तरफ से घटना वाले दिन ही हिम्मत सिंह साहू (Himmat Singh Sahu) की तरफ से प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा कि यदि वह मुकदमा दर्ज नहीं कराते हैं तो इलाज का खर्च वहन करने तैयार हैं। इससे पहले पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई थी। मामले की जांच हवलदार अरुण (HC Arun) कर रहे हैं। जिन्होंने 20 जून को आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 253/26 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।