Bhopal News: तस्करी में इस्तेमाल कार और पल्सर बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया, आबकारी एक्ट के तीन मामले दर्ज

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर और शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है। जिनके कब्जे से सवा एक लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब मिली हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त किया है।
इनके कब्जे से मिली अवैध शराब
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार 20 जून की रात सफेद कार (Car) को भानपुर चौराहे पर रोका गया। चालक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अखिलेश कुमार आर्य (Akhilesh Kumar Arya) उम्र 29 साल बताया। वह रायसेन (Raisen) जिले के सांची (Sanchi) में रहता है। कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब (Liquor) बरामद हुई। जब्त शराब की मात्रा 84.75 लीटर और अनुमानित कीमत करीब 85 हजार रुपए पुलिस ने बताई है। इसी तरह नवजीवन कॉलोनी (Navjeevan Colony) में पुलिस ने रूपा ऊटवाल (Roopa Utwal) के कब्जे से 62 क्वार्टर अवैध शराब बरामद कर दूसरा प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत छह हजार छह सौ रुपए बताई है। इधर, शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad ) पुलिस ने बाजपेयी नगर (Vajpai Nagar) में रहने वाले 18 वर्षीय रोहित कौशिक (Rohit Kaushik) को दबोचा। वह पल्सर बाइक (Bike) पर सवार था जिसमें झोला और बोरी थी। उसके भीतर तलाशी लेने पर 291 क्वार्टर देशी प्लेन शराब मिली। जिसकी कीमत पुलिस ने करीब 26,190 रुपए बताई है। पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।