Bhopal News: आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप

Share

Bhopal News: रिश्तेदारों के घर आना—जाना था इसलिए थी पहचान, हिरासत में लिया गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल।  आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ बलात्कार की वारदात हुई है। इस मामले की जांच भोपाल शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसका पीड़िता के घर आना—जाना था।

अपने घर ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी करण धुर्वे (Karan Dhurve) हैं। वह तेरह साल की नाबालिग को झांसा देकर अपने कल्याण नगर (Kalyan Nagar) स्थित घर लेकर गया था। आरोप है कि वहां 13 जून की दोपहर में पीड़िता को धमकाते हुए नाबालिग से रेप किया था। तभी से पीड़िता गुमसुम रहने लगी थी। जिस कारण परिजनों को शक हुआ। उससे पूछा तो उसने करण धुर्वे की पूरी सच्चाई बयां कर दी। जिसके बाद परिजन 19 जून की रात थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के बयानों के आधार पर 19—20 जून की दरमियानी रात लगभग दो बजे ज्यादती, धमकाने और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण 553/26 दर्ज कर लिया। आरोपी की उम्र 21 साल है। उसे पुलिस ने 20 जून की सुबह हिरासत में ले लिया है। वह मजदूरी करने पीठे पर जा रहा था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!