Bhopal Fraud News: कारखाना कारोबारी ने रिपेयरिंग के लिए ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजा था दिल्ली, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

भोपाल। फेब्रिकेशन में काम आने वाली छह लाख रुपए कीमत की भारी—भरकम मशीन को हड़पने का आरोप है। इस संबंध में भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की गार्डन थाना पुलिस ने जांच के बाद गबन का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी दिल्ली में रहने वाले एक कारोबारी हैं। जिन्हें पुलिस की तरफ से अपना पक्ष रखने कई बार नोटिस भेजा गया था।
मशीन को रिपेयरिंग के लिए भेजा था दिल्ली
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में मनोज सोनवाने पिता दत्तात्रय सोनवाने उम्र 45 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी। वे बिजली कॉलोनी (Bijli Colony) में रहते हैं और इंडस्ट्रीयल एरिया (Industrial Area) में एमके इंडस्ट्रीज (MK Industries) नाम से कारखाना चलाते हैं। यह कंपनी स्टील फेब्रिकेशन और ट्रांसफार्मर टैक्चर बनाने का काम करती है। जिसके लिए प्लाज्मा पॉवर कटर सोर्स मशीन (Plasma Power Cutter Source Machine) लगती है। यह मशीन लगभग छह लाख रुपए की आती है। उसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। इसलिए नॉर्थ दिल्ली (Delhi) में स्थित वजीराबाद (Wajirabad) में रहने वाले नाजिम खान पिता नूर खान को अगस्त, 2025 में बुलाया गया। उन्होंने निरीक्षण के बाद बताया कि मशीन को रिपेयरिंग के लिए दिल्ली भेजना होगा। नाजिम खान (Nazeem Khan) के कहने पर व्हीआरएल लॉजिस्टिक लिमिटेड कंपनी (VRL Logistics Limited) की मदद से 13 सितंबर, 2025 को मशीन भेज दिया गया। लेकिन, उसके बाद मशीन की कोई जानकारी मनोज सोनवाने (Manoj Somwane) को नहीं मिली। उन्होंने फोन भी लगाया तो वह ब्लॉक मिला। शिकायत की जांच के लिए नाजिम खान को पक्ष रखने कई बार बुलाया गया। जब वह थाने नहीं आया तो अशोका गार्डन थाना पुलिस ने 19 जून को उसके खिलाफ गबन का प्रकरण 333ध्26 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।