Bhopal News: भोपाल मेट्रो का गार्डर का लोहा यार्ड से चोरी

Share

Bhopal news: लोडिंग वाहन के इस्तेमाल की अटकलें लगा रही पुलिस,थाने में सुरक्षा कंपनी के कर्मचारी ने दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। भोपाल मेट्रो के गार्डर बनाने वाले वर्कशॉप में रखा लोहा चोरी हो गया। यह लोहा गार्डर को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन, कोई संदेही अभी तक उसे नहीं मिल सका है।

एक दर्जन सिक्योरिटी गार्ड के रहते हुई चोरी

गोविंदपुरा (Govindpra) थाना पुलिस के अनुसार जितेंद्र सिंह पिता हरिनाथ सिंह उम्र 40 साल भेल में स्थित कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) के पास रहते हैं। वे मूलत: दिल्ली (Delhi) के रहने वाले हैं। जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) बेल वार्ड सिक्योरिटी कंपनी (Bell Ward Security Company) में फील्ड ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि अन्ना नगर में मेट्रो कंपनी (Metro Company) का निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए मेट्रो कॉस्टिंग यार्ड में एक दर्जन सिक्योरिटी गार्ड निगरानी के लिए तैनात रहते हैं। यहां 4 जून को आंधी के कारण रात लगभग दो घंटे बिजली गुल थी। उसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चोर लोहे की एक क्विंटल वजनी रॉड ले गया। उसे निकालने के लिए सुरक्षा के लिए लगाई गई टीन की चादर भी काटी गई। चोरी गया रॉड करीब 20 हजार रुपए का है। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला 481/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रॉड बहुत ज्यादा वजनी है। इसलिए वारदात में एक से अधिक आरोपी और वाहन के इस्तेमाल से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस मेट्रो कास्टिंग यार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नौ दिन चले अढ़ाई कोस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!