Bhopal News: चेक बाउंस की पेशी से लौट रही महिला हादसे में जख्मी

Share

Bhopal News: जीएसटी भवन के सामने लाल रंग की कार ने मारी थी टक्कर, हमीदिया अस्पताल में भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। जीएसटी भवन के सामने लाल रंग की तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर इलाके में हुई है। महिला को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। एमपी नगर पुलिस ने इस मामले में दुर्घटना का प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।

पेशी की तारीख आगे बढ़ाकर लौट रही थी

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में सुरभि श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय रामचरण श्रीवास्तव उम्र 31 साल जख्मी है। वे गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर (Rachna Nagar) में रहती हैं। सड़क दुर्घटना 12 जून को हुई थी। पहले सुरभि श्रीवास्तव (Surbhi Shrivastav) को एम्बुलेंस की मदद से जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया था। वहां से हालत गंभीर बताकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती किया गया था। मामले की जांच  एएसआई दिनेश खजुरिया (ASI Dinesh Khajuria) कर रहे हैं। एमपी नगर थाना पुलिस ने बयानों के आधार पर 16 जून को सड़क दुर्घटना का प्रकरण 243/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी कार (Car) एमपी-04-सीएक्स-2854 हैं। हादसे के वक्त सुरभि श्रीवास्तव जिला कोर्ट में पेशी की तारीख आगे बढ़ाकर लौट रही थी। घटना के वक्त जख्मी महिला पैदल थी। उसने बताया है कि कार को दीपक तिवारी (Deepak Tiwari) चला रहा था। जिसे वह पहले से पहचानती हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गैस गोदाम के पूर्व कर्मचारी की मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!