Bhopal News: ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल सवार की मौत

Share

Bhopal News: सिर में आई थी गंभीर चोट, भाई की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार ट्रक की टककर से मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

घर से दवा लेने निकला था

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 16 जून की दोपहर लगभग डेढ़ बजे भोपाल-इंदौर बायपास रोड पर स्थित रेलवे ब्रिज के नजदीक हुई थी। मोटर साइकिल एमपी-04-व्हीबी-5211 को हरीनारायण गुर्जर (Hari Narayan Gurjar) चला रहा था। वह घर से दवा लेने निकला था। उसे ट्रक (Truck) एमपी-09-बीजी-4818 के चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सिर में चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने चंदर सिंह गुर्जर (Chander Singh Gurjar) पिता गंगाराम गुर्जर उम्र 35 साल की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वह नजीराबाद (Nazirabad) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम देव बरखेड़ी में रहते हैं। हादसे में मृत युवक उनका भाई था। परिवार किसानी का काम करता है। इससे पहले सुखी सेवनिया पुलिस ने मर्ग 32/26 कायम किया था। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण 177/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: एमपी में डीजीपी को लेकर बना रोचक इतिहास

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!