Bhopal Fraud News: पिता-पुत्र ने किया साढ़े 19 लाख रुपए का फ्राड

Share

Bhopal Fraud News: राजधानी से तेलंगाना में भेजा गया था 21 लाख रुपए से अधिक का माल,पक्ष रखने नोटिस देकर कई बार बुलाया, उपस्थित नहीं हुए तो दर्ज हुआ प्रकरण

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पिता-पुत्र के खिलाफ गबन का मामला भेापाल (Bhopal Fraud News) शहर की एमपी नगर पुलिस ने दर्ज किया है। मामले की जांच लगभग सवा दो साल से पुलिस कर रही थी। मामला कारोबारी परिवारों से जुड़ा है। जिसमें 21 लाख से अधिक का माल लेकर उसमें से साढ़े 19 लाख रुपए की रकम नहीं दी गई। जबकि पिता-पुत्र ने बाजार से भुगतान प्राप्त कर लिया है।

आरोपियों को कई बार नोटिस भी दिया गया

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में शिकायत प्रदीप अग्रवाल पिता यमुनादास अग्रवाल उम्र 64 साल ने दर्ज कराई है। वे कोतवाली (Kotwali) थाना क्षेत्र स्थित लखेरापुरा (Lakherapura) में रहते हैं। उनका वीनस सिंथेटिक्स प्रायवेट लिमिटेड (Venus Synthetics Pvt. Ltd) नाम से कपड़ा कारोबार है। कंपनी का कार्पोरेट दफ्तर डीबी सिटी मॉल (DB City Mall) पर हैं। प्रदीप अग्रवाल (Pradeep Agrawal) ने पुलिस को बताया है कि विनोद जैन (Vinod Jain) और उनके बेटे रवि जैन (Ravi Jain) थोक में कपड़ा खरीदकर बाजार में बेचते थे। कंपनी ने उन्हें अप्रैल, 2019 से फरवरी, 2020 तक 53 बिल्टी के जरिए 21 लाख, 42 हजार से अधिक का माल भेजा। जिसमें से आरोपियों ने अभी तक साढ़े 19 लाख, 58 हजार रुपए से अधिक के माल का भुगतान नहीं किया। आरोपी पिता-पुत्र तेलंगाना (Telangana) राज्य के सिकंदराबाद (Sikandarabad) जिले में रहते हैं। व्यापारिक पत्राचार करने और फोन करने पर भी प्रतिक्रिया जब नहीं मिली तो मामले की शिकायत हुई। एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 227/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों को कई बार नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया। इसलिए प्रकरण दर्ज करने में देरी हुई।

यह भी पढ़ें:   All India Police Water Sport's: चंदे के पैसों से छपेगी पुलिस की स्मारिका, वसूली के लिए जिलों के एसपी को टारगेट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!