Bhopal News: वारदात को अंजाम देने वाले दो मोटर साइकिल सवारों का पुलिस को मिला सुराग

भोपाल। छात्र समेत दो व्यक्तियों से मोबाइल झपट लिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके में एक महीने के भीतर अंजाम दी गई। इस मामले में वारदात में शामिल अलग-अलग दो बाइक सवारों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। जिसके बाद गुपचुप तरीके से रविवार को पुलिस ने झपटमारी के दो प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
झपटमार अलग-अलग मोटर साइकिल पर सवार थे
अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार पहला मुकदमा निकेत मालवीय पिता एमके मालवीय उम्र 32 साल ने दर्ज कराया है। वे राजीव नगर (Rajeev Nagar) स्थित बी-सेक्टर में रहते हैं और रेडियो एफएम (Radio FM) में नौकरी करते हैं। मोबाइल (Mobile) झपटने की वारदात उनके बड़े भाई विवेक मालवीय (Vivek Malviya) से 2 मई की शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई थी। उस वक्त वे पैदल अपने घर की तरफ आ रहे थे। उनसे सेमसंग गैलेक्सी मोबाइल छीना गया था। इसी तरह झपटमारी की दूसरी वारदात सत्यम पटेल पिता गन्नूलाल पटेल उम्र 20 साल के साथ हुई। वह पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित जेपी कॉलोनी (JP Colony) में रहते हैं। सत्यम पटेल (Satyam Patel) के साथ झपटमारी की वारदात 1 जून की शाम लगभग साढ़े सात बजे कुबेर डेयरी (Kuber Dairy) के नजदीक सैटेलाइट प्लॉजा (Satellite Plaza) के सामने हुई थी। सत्यम पटेल मूलत: नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले के रहने वाले हैं। वह स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी (Scope Global University) से बीटेक कर रहे हैं। दोनों वारदातों को अंजाम देने वाले झपटमार अलग-अलग मोटर साइकिल पर सवार थे। एक आरोपी केटीएम तो दूसरा सफेद रंग की मोटर साइकिल पर सवार था। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 266-267/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों संदेहियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल गया है। उन्हें हिरासत में लेने के लिए एक टीम रवाना हो गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।