Bhopal Fraud News: ऑटो डीलर भाईयों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज

Share

Bhopal Fraud News: किराए पर ली गई कार को फर्जीवाड़ा करके पांच लाख रुपए में बेचा,वास्तविक मालिक के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाए गए

Bhopal Fraud News
एमपी नगर थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। ऑटो डीलर दो भाईयों के खिलाफ गबन और जालसाजी का प्रकरण भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। एक भाई मुंबई भाग गया है। इन दोनों भाईयों ने मिलकर एक कारोबारी से थार बेचने का सौदा दस लाख रुपए में किया था। इसके बदले में पांच लाख रुपए ले लिए थे। लेकिन, वास्तविक मालिक ने सामने आकर बताया ऑटो डीलर भाईयों ने थार किराए पर ली थी।

चार लाख रुपए उधार लेकर आरोपी भाईयों को दिए

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार थार (Thar) खरीदने का सौदा राघव उपाध्याय पिता अनिल उपाध्याय उम्र 27 साल ने किया था। वे एमपी नगर स्थित कीलनदेव टॉवर (Keelandev Tower) में रहते हैं और कारोबारी है। उनका परिचय ऑटो डीलर भाईयों अरशान अनीस और फरहान अनीस (Farhan Anis) के साथ पहले से था। राघव उपाध्याय (Raghav Upadhyay) ने भाईयों से थार खरीदने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद ई-8 त्रिलंगा निवासी पवन गौतम  पिता विजय गौतम की 2025 मॉडल की थार को बेचने की जानकारी दी। पवन गौतम (Pawan Gautam) की तरफ से दस लाख रुपए की मांग रखी गई है ऐसा उन्हें बताया गया। सौदे के तहत 5 दिसंबर, 2025 को एक लाख रुपए ऑन लाइन और दोस्त कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से चार लाख रुपए उधार लेकर आरोपी भाईयों को दे दिए गए। अनुबंध के तहत एक महीने के बाद वाहन ट्रांसफर कराना था। लेकिन, एक महीने बाद दोनों भाईयों ने यह बोलकर उनसे थार ले ली कि पवन गौतम उसे बेचना नहीं चाहते हैं। कार लेने के बाद रकम एक-दो दिन में वापस करने का झांसा दिया। इसी बीच पता चला कि अरशान अनीस (Arshan Anis) मुंबई भाग गया। जिसके बाद उन्होंने पवन गौतम से मुलाकात की। इसके बाद पूरी सच्चाई सामने आई। थार मालिक ने बताया कि उनसे थार 26 नवंबर को किराए पर 17 दिसंबर तक ली थी। दोनों अनुबंध के वक्त गवाह अरमान हुसैन (Arman Hussain) भी था। पुलिस ने तीनों को नोटिस देकर कई बार बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। लेकिन, जब वे उपलब्ध नहीं हुए तो 15 जून को पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 228/26 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पहले गला काटा फिर फांसी पर झूल गया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!