Rani Kamlapati GRP News: चार्जिंग पर लगा मोबाइल के बारे में पूछने पर हुआ था विवाद, बचाने में दोस्त भी हुआ जख्मी

भोपाल। मालवा एक्सप्रेस के सामान्य बोगी के भीतर दो युवकों पर हमला करके चाकू पेट के पास घोंप दिया। हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। आरोपी भोपाल जंक्शन से ट्रेन में सवार हुए थे। रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP News) ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पीड़ित ने अपना मोबाइल मांगा तो किया चाकू से हमला
रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस के अनुसार हमले में विपेंद्र राजपूत पिता धरमपाल राजपूत उम्र 22 साल और मनीष राजपूत पिता सेमलाल राजपूत उम्र 20 साल जख्मी हैं। दोनों छतरपुर (Chatarpur) जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। विपेंद्र राजपूत (Vipendra Rajput) और मनीष राजपूत (Manish Rajput) रिश्तेदार भी है। दोनों झांसी रेलवे स्टेशन से पनवेल जाने के लिए मंगला एक्सप्रेस (Mangla Express) में सवार हुए थे। विपेंद्र राजपूत ने अपना मोबाइल (Mobile) चार्जिंग में लगा रखा था। घायलों ने पुलिस को बताया कि 10 जून की शाम लगभग पांच बजे हमलावर भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) से सवार हुए थे। मंडीदीप स्टेशन पर उसने देखा कि उसका चार्जर वह लोग इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन उसका मोबाइल नहीं हैं। उनसे इस बारे में पूछा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने विपेंद्र राजपूत कमर के नजदीक पेट के पास चाकू (Knife) घोंप दिया। वहीं दूसरे आरोपी ने मनीष राजपूत के सिर पर बेल्ट से वार करके लहुलूहान कर दिया। घायलों को इटारसी (Itarsi) में स्थित जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हमले की जानकारी मिलने पर हवलदार चंद्रभूषण सिंह (HC Chandrabhushan Singh) भी पहुंच गए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके संदेहियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरु कर दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।