Bhopal News: निगरानी बदमाशों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष

Share

Bhopal News: हमले में एक गुट में शामिल निगरानी बदमाश की हालत गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। निगरानी बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक गुट के निगरानी बदमाश को गंभीर चोटें आई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हमलावरों में शामिल एक आरोपी को दबोच लिया है। वारदात में एक अन्य निगरानी बदमाश भी जख्मी है।

पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पंकज सेन (Pankaj Sen) नारियल का ठेला लगाता है। वह राहुल नगर (Rahul Nagar) बस्ती में रहता है। वह ठेला बंद करके 10 जून की रात नीलबड़ (Neelbad) की तरफ जा रहा था। तभी भारतीय वन प्रबंध संस्थान के सामने उसका दोस्त विनय मोरे (Vinay More) मिल गया। दोनों बातचीत कर रहे थे। तभी वहां पर हमलावर धर्मेंद्र करोसिया और विशाल करोसिया (Vishal Karosiya) आ गए। उनके साथ पंकज सेन की पुरानी रंजिश है। उसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए डंडों से पीटना शुरु कर दिया। विनय मोरे को बचाने पंकज सेन पहुंचा तो उसे भी बुरी तरह से पीटा। विनय के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी पुलिस को अस्पताल से मिली थी। मामले की जांच करने एसआई एनएन साहू (SI N.N Sahu) पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से दोनों युवक और हमले में शामिल दोनों आरोपी थाने के निगरानी बदमाश है। सभी के खिलाफ कई प्रकरण पहले से दर्ज है। कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 235/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमले के मामले में धर्मेंद्र करोसिया (Dharmendra Karosiya) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली लड़की का मजनूं ने पकड़ा हाथ

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!