Bhopal News: आधा दर्जन व्यक्तियों को पुलिस ने दबोचा

Share

Bhopal News: क्राइम ब्रांच और टीला जमालपुरा थाने ने दो किलो से अधिक गांजा, तलवार भी की बरामद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal News) शहर की क्राइम ब्रांच और टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को दबोचा है। जिनके कब्जे से पुलिस को दो किलो से अधिक गांजा और तलवार बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस ने बरामद गांजा की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई है।

तस्करी के आरोप में इन सभी को पुलिस ने पकड़ा

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार शाहिद खान पिता मुबीन खान उम्र 47 साल मादक पदार्थ की तस्करी करता है। उसके खिलाफ चार मुकदमे बैरागढ़, रातीबड़, गौतम नगर और टीला जमालपुरा में पहले से दर्ज है। शाहिद खान (Shahid Khan) को हरिजन बस्ती के पास से सवा किलो गांज (Ganja) के साथ दबोचा गया। उसके खिलाफ टीला जमालपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का दूसरा प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने विशाल केसवानी उर्फ बद्दी , संजय राठौर उर्फ संजू Sanjay Rathore@Sanju, शराफत अली (Sharafat Ali), अमन खान (Aman Khan) और दीपेश यदुवंशी (Deepesh Yaduvanshi) को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 850 ग्राम गांजा, एक तलवार (Sword) और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस को बरामद मोबाइल चोरी होने की संभावना हैं। विशाल केसवानी उर्फ बद्दी (Vishal Keswani@Baddi) बैरागढ़ स्थित सीहोर नाका के पास रहता है। वह चाय-नाश्ता की दुकान चलाता है। उसके साथ संजय राठौर उर्फ संजू भी था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) के नजदीक से हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 790 ग्राम गांजा और दो मोबाइल मिले हैं। गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्थित हरी मजार के पास से शराफत अली, अमन खान और दीपेश यदुवंशी को पकड़ा गया। शराफत अली मूलत: सीहोर (Sehore) जिले का रहने वाला है। फिलहाल करोद में रहता है और डेयरी का काम करता है। जबकि अमन खान गांधी नगर में रहते हुए कबाड़े का काम करता है। दीपेश यदुवंशी मंगलवारा (Mangalwara) थाना क्षेत्र के छावनी का रहने वाला है। वह कचरा बीनने का काम करता है। तीनों आरोपियों के कब्जे से 60 ग्राम गांजा (Ganja) मिला।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ड्रायवर के गले पर चाकू मारकर किया जानलेवा हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!