Bhopal News: नशे की लत से घिरे नाबालिग ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। नशे की लत से घिरे एक नाबालिग ने फांसी लगाई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, शुरुआती जांच में पता चला है कि नाबालिग सभी तरह के नशे करता था।

नशे की लत से हो गया था परेशान

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के मुताबिक रोहन बेन पिता संजू बेन बीडीए कॉलोनी (BDA Colony) की मल्टी में रहता था। उसको 5 जून की रात फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस को इस बात की सूचना उसके पिता संजू बेन (Sanju Ben) ने दी थी। पुलिस ने घटना स्थल का परीक्षण एफएसएल से कराया। जिसमें किसी तरह की शंकास्पद बातें सामने नहीं आई है। रोहन बेन (Rohan Ben)  के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट काम करता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं और मां एक होटल में काम करती है। रोहन को अलग-अलग नशे करने की बुरी लत लग गई थी। जिसके कारण वह काफी तनाव और चिढ़चिढ़ा भी रहने लगा था। उसके पिता भी शराब का ज्यादा सेवन करते हैं। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग 34/26 कायम कर लिया है। प्रकरण की जांच एसआई नारायण ठाकुर (SI Narayan Thakur) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   वीडियो में देखिए भेल से ऑक्सीजन लेने की मारामारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!