Bhopal News: कारोबारी की निकली कार

Share

Bhopal News: बेटे और भतीजे की हालत नाजुक, पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। भदभदा ब्रिज से सूखे तालाब में गिरी कार कारोबारी की निकली। जिसके भीतर उनका बेटा और भतीजा सवार था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। दोनों की हालत नाजुक हैं जिन्हें प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशे की हालत में थे दोनों युवक

थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा (TI Rasbihari Sharma) ने बताया कि एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पहले जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया था। वहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। मामले की जांच करने हवलदार प्रदीप (HC Pradeep) पहुंचे हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार देवेश शुक्ला (Devesh Shukla) की हैं। वे कमला नगर (Kamla Nagar) स्थित पीएंडटी के नजदीक अन्नापूर्णा काम्पलेक्स (Annpurna Complex) में रहते हैं। कार (Car) के भीतर उनके बेटे और भतीजा सवार थे। पुलिस को जांच में पता चला है कि दोनों नशे की हालत में थे। हालांकि किसी तरह का प्रकरण इस घटना में दर्ज नहीं किया गया है। कार को कारोबारी देवेश शुक्ला ने निकाल लिया है। यह भीषण दुर्घटना 03-04 जून की दरमियानी रात हुई थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मवेशी से टकराकर बीएड छात्र की मौत
Don`t copy text!