Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में गोली चलाने के मुख्य आरोपी को संरक्षण देने का था शक

Share

Bhopal News: आकाश उर्फ दउआ का चल रहा था जुए का अड्डा, हबीबगंज थाने ने काली सूची में डाल दिया था

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। जिस जुए के अड्डे पर दो दिन पहले भेापाल देहात की सूखी सेवनिया थाना पुलिस (Bhopal News) ने छापा मारा वह आकाश उर्फ दउआ का निकला। वह कुछ महीना पूर्व हमीदिया अस्पताल के भीतर गोली चलाने के मुख्य आरोपी को फरारी में मदद करने के आरोपों से घिरा था। जिसे अशोका गार्डन थाना पुलिस ने क्लीन चिट दी थी। वह हबीबगंज इलाके में पटरी किनारे जुए का पहले अड्डा चलाता था। अशोका गार्डन कांड के बाद उसने अपना ठिया देहात इलाके में बनाया था।

निमार्णाधीन मकान में चल रहा था अड्डा

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार यह अड्डा ग्राम इमलिया स्थित एक डांस क्लब के पीछे निमार्णाधीन मकान में चल रहा था। पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया था उनमें इल्यास बेग उर्फ कुच्ची उम्र 45 साल निवासी बाणगंगा दशहरा मैदान, विशाल जोशी उर्फ विक्की उम्र 24 साल निवासी बैरसिया, आशीष परिहार उर्फ आकाश उम्र 33 साल निवासी ईश्वर नगर, आसिफ खान उर्फ कौव्वा उम्र 35 साल निवासी जहांगीराबाद, शुभम मालवीय उम्र 22 साल निवासी करोंद, ललित सेन उम्र 29 साल निवासी ईंटखेड़ी, गोलू सिलावट उम्र 35 साल निवासी कल्याणपुर, विकास नरवरिया उम्र 28 साल निवासी करोंद और संगीता पाटिल उम्र 42 साल निवासी ओम नगर हैं। पुलिस ने बताया कि इल्यास बेग (Ilyas Beg)  आदतन जुआरी है। उसके खिलाफ जुआ एक्ट के सात प्रकरण पहले से दर्ज हैं। जबकि विशाल जोशी (Vishal Joshi) पर चार, आसिफ खान (Asif Khan) पर जुआ और आर्म्स एक्ट के 14, आशीष परिहार (Ashish Parihar) पर चार और ललित सेन (Lalit Sen) के खिलाफ पांच प्रकरण दर्ज हैं। वहीं विकास नरवरिया (Vikas Narwaria) , गोलू सिलावट (Golu Silawat) और संगीता पाटिल (Sangeeta Patil) के खिलाफ भी पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत 

इसलिए पुलिस की रिकॉर्ड में अक्सर बचता रहा

गैंगस्टर शादाब कुरैशी (Gangster Shadab Qureshi) ने मार्च, 2026 में गोलीकांड को अंजाम दिया था। उसने दूसरे बदमाश लल्लू रईस (Lallu Rais) और उसके बेटे पर गोलियां चलाई थी। पिता—पुत्र को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया तो वहां भी जोरदार फायरिंग हुई थी। जिसमें अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। उस वक्त गैंगस्टर शादाब कुरैशी उर्फ गेट और कुख्यात जुआरी आशीष परिहार उर्फ आकाश राजपूत उर्फ दउआ (Ashish Parihar@Akash Rajput@Daua) की थार से फरार होने का शक पुलिस को था। उस दिन पुलिस ने दबोचने के लिए घर पर भी छापा मारा था। शादाब कुरैशी को पुलिस ने जलगांव से दबोचा था। यहां आकाश उर्फ आशीष परिहार का ससुराल भी है। पहले आकाश आटो चलाने का काम करता था। इसके बाद जुए का अड्डा (Gambling den) चलाने में उसने गैंगस्टर की मदद ली और अब उसके पास कई कारें हो गई हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: कस्टमर केयर बनकर एप डाउनलोड कराया
Don`t copy text!