Bhopal News: सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, विरोध किया तो पीटा 

Share

Bhopal News: टिफिन सेंटर चलाने वाली महिला ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा, आरोपियों ने घर में लगे खिड़की के कांच फोड़े

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। बर्थडे सेलिब्रेशन वह भी सड़क पर करने पर गदर मच गया। आरोपी ऐसा करते वक्त वहां गदर मचाते हुए कचरा फेंक रहे थे। जिसका महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने भारी उत्पात मचाया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित महिला के घर की खिड़की भी तोड़फोड़ दी। जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा और प्रकरण दर्ज किया गया।

इस बात को लेकर शुरु हुई थी कहासुनी

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पुष्पा रिछारिया (Pushpa Richariya) पति राजेश रिछारिया उम्र 38 साल ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह अयोध्या नगर स्थित फेस—4 में रहती है। पुष्पा रिछारिया का टिफिन सेंटर (Tiffin Center) है। पुलिस ने बताया कि उसके घर के सामने आरोपी राजेश अपना जन्मदिन मना रहा था। तभी पुष्पा रिछारिया ने कहा कि मैं वहां की साफ—सफाई करती हु। यहाँ कचरा मत फैलाओ। यह सुनने के बाद आरोपी उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। विरोध किया तो राजेश के साथी सतीश और विशाल ने पुष्पा रिछारिया के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं घर के खिड़की—दरवाजे के कांच भी तोड़ डाले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 324/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फिर जामुन के पेड़ से गिरकर हुई मौत 
Don`t copy text!