Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिला पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: मायके से दहेज लेकर आने के लिए कर रहे थे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित, मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का मायका और ससुराल एक ही थाना क्षेत्र में हैं। पति आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट करता था।

इसलिए दर्ज किया गया प्रकरण

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 30 वर्षीय विवाहिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह निशातपुरा थाना क्षेत्र में ही रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की आरोपी पति के साथ दस साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद मायके से दहेज लेकर आने के लिए पति उसको परेशान करता था। उसकी यातनाओं में सास भी उसका साथ देती थी। यह बात उसने मायके में जाकर बताई थी। जब वह नहीं मानी तो उसने पुलिस थाने में जाने का निर्णय लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित मामले की जांच एएसआई प्रेमनारायण कर रहे हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा में प्रकरण 646/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Martyr News: शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Don`t copy text!