Bhopal Cyber Fraud: एसबीआई योनो एप अपडेट करने के नाम पर सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: चार व्यक्तियों के खातों से जालसाजों ने निकाले दो लाख 55 हजार रुपए

Bhopal Cyber Fraud
सायबर क्राइम से संबंधित साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सायबर फ्रॉड के चार मामलों में प्रकरण दर्ज किए गए। यह प्रकरण भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के स्टेशन बजरिया, पिपलानी, हबीबगंज और एमपी नगर थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं। जिसमें दो लाख, 55 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकाल ली गई। इसमें एसबीआई के योनो एप अपडेट करने का झांसा देकर फर्जीवाड़ा किया गया है।

योनो एप अपडेट करने की भेजी लिंक

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार हरिकिशन पिता मन्नू उम्र 67 साल के खाते से तीन किस्त में एक लाख, 18 हजार, 520 रुपए निकल गए। कोच फैक्ट्री के नजदीक द्वारिका नगर (Dwarika Nagar)  निवासी हरिकिशन के पास 3 सितंबर को फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने योनो एप (YONO App) अपडेट करने के लिए फोन पर लिंक (link) भेजी थी। जिसमें एटीएम कार्ड के अंतिम छह नंबर, मोबाइल नंबर, एटीएम पिन डालने के लिए बोला था। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 260/26 दर्ज कर लिया है। इधर, पिपलानी (Piplani) पुलिस ने मेहमूद सिद्दीकी पिता स्वर्गीय वी वाय सिद्दीकी उम्र 60 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 923/26 दर्ज किया। वे हजरत निजामुद्दीन कॉलोनी में रहती हैं। मेहमूद सिद्दीकी (Mehmood Siddiqi) का कारोबार है। उन्होंने 4 सितंबर को पाइप खरीदने के लिए ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग की थी। जिसके बाद लोडिंग, पार्सल चार्ज और बिल काटने के बाद अलग-अलग किस्त में 31950 रुपए निकल गए। हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस ने अशोक चतुर्वेदी पिता डॉक्टर एमएल चतुर्वेदी की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 623/26 दर्ज किया। उनके खाते से जालसाजों ने 20 जुलाई को 98520 रुपए निकल गए। अशोक चतुर्वेदी (Ashok Chaturvedi) अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) स्थित ई-7 में रहते हैं। इसी तरह एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस ने प्रमोद चौरसिया पिता कुंजीलाल चौरसिया उम्र 49 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 358/26 दर्ज किया। वे अशोका गार्डन में रहते हैं और एमपी नगर जोन-1 में ठेला लगाते हैं। उनका 19 अगस्त को मोबाइल (Mobile) हैंग हो गया था। जिसके बाद प्रमोद चौरसिया (Pramod Chaurasiya) के खाते से 98 हजार रुपए निकल गए। सभी मामलों की जांच पहले भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने की थी। जिसमें उन खातों को फ्रीज कराया गया है जहां रकम ट्रांसफर हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी को छोड़ने के बाद पति की रेलवे पटरी पर मिली लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!