Bhopal Job Fraud: कैंसर के इलाज के लिए नौकरी लगाने की फर्जी दुकान खोली

Share

Bhopal Job Fraud: छिंदवाड़ा में रहने वाले रिश्तेदार की मदद से पंद्रह युवाओं को झांसा देकर ऐंठ लिए 18 लाख रुपए, आरजीपीवी के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध

Bhopal Job Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। छिंदवाड़ा जिले के बेरोजगार पंद्रह युवक-युवतियों से लगभग 18 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। इस मामले में भोपाल (Bhopal Job Fraud) शहर की गांधी नगर पुलिस ने जांच के बाद जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। मुख्य आरोपी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) का कर्मचारी है। उसको कैंसर का गंभीर रोग है और वह चौथे स्तर पर पहुंच चुका है। उसने ऐंठी हुई रकम से अपना इलाज कराया है। इस फर्जीवाड़े में विवि के कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आ रही है।

इन सभी को दिया झांसा

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार प्रकरण में मुख्य आरोपी नसीम खान (Naseem Khan) है जो कि श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना क्षेत्र में रहता है। वह गांधी नगर में स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में रहता है। उसका परिचित हनीफ (Haneef) है जिसकी मदद से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग एक साल से पैसा ऐंठने का काम चल रहा था। पीड़ितों में अधिकांश मुस्लिम हैं। पुलिस ने फिलहाल जांच के बाद 09 सितंबर को जालसाजी का प्रकरण 415/26 दर्ज किया है। यह प्रकरण नुसरत आयशा पिता मोहसिन खान उम्र 30 साल की शिकायत पर दर्ज किया। वह छिंदवाड़ा (Chindwara) जिले के चांदामेटा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। नुसरत आयशा (Nusrat Aysha) के अलावा नौकरी के लिए रकम देने वालों में जैनब अल्फिया, दानिश सिद्दीकी, रिजवान खान, मोहम्मद यासिन, मारुफ खान, बेबी नाज, फरहान खान, फैजान खान, शहजाद खान, पूजा बुनकर, नीलम बुनकर, अरविंद बुनकर और जयदीप सिंह हैं। इस संबंध में पीड़ितों ने जून, 2026 में डीसीपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह रकम नसीम खान, कमलेश कुमार निनावे (Kamlesh Kumar Ninave) और मनीष अहिरवार (Manish Ahirwar) के रास्ते पहुंचाई गई थी। हालांकि अभी उनके बारे में ठोस तथ्य पुलिस को नहीं मिले हैं। इसलिए अभी मुख्य आरोपी नसीम खान को बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। इसमें पिछले दिनों पेपर लीक कांड में संदेही का भी नाम सामने आ रहा है

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेपिडो राइड कैंसिल करने पर पीटा 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Job Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!