Bhopal News: ट्रेफिक एसीपी के बंगले पर चोरों का धावा

Share

Bhopal News: नकदी छह लाख रुपए, चार लाख रुपए के जेवरात समेत लाखों का माल बटोरा, वारदात के बाद निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी, कैमरे के डीवीआर को भी उखाड़ ले गए चोर, कवर्ड कैंपस के तीन घरों में चोरी का भी प्रयास

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में ट्रेफिक एसीपी के निजी बंगले पर चोरों ने धावा बोला। मकान से नकदी छह लाख रुपए, चार लाख रुपए के जेवरात समेत अन्य माल चोर समेट ले गए। यह घटना भेापाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त पुलिस अधिकारी वीआईपी ड्यूटी पर तैनात थे।

ड्यूटी से घर आने के बाद घटना का पता चला

कोलार रोड (Kolar Road) थाना प्रभारी संजय सोनी (TI Sanjay Soni) ने बताया कि घटना 10 सितंबर की रात हुई है। घटना दानिश कुंज (Danish Kunj) के दो नंबर सेक्टर में हुई। यहां विजय दुबे (Vijay Dubey)  पूरे परिवार के साथ रहते हैं। परिवार महाकाल का भक्त भी है। विजय दुबे भोपाल शहर में यातायात पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त हैं। पत्नी महाकाल दर्शन करने गई थी। दुबे ड्यूटी पर थे और एक मल्टी प्लेक्स के पास यातायात व्यवस्था में मैदानी कर्मचारियों को निर्देश दे रहे थे। ड्यूटी से निपटने के बाद वे रात को घर पहुंचे तो पूरा घर का सामान बिखरा मिला। इसके बाद उन्होंने कोलार रोड थाने को सूचना दी थी। चोरों ने घर में चप्पे-चप्पे तलाशी लेने के बाद नकदी छह लाख रुपए और जेवरात बटोर लिए है। नकदी रकम एसीपी ने निजी लोन लिया था। पुलिस ने बताया कि चोरी गए जेवरात का अभी पूरी जानकारी नहीं आई है। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर, मिसरोद (Misrod)  थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन सिटी (Golden City) को चोरों ने निशाना बनाया। यहां-यहां चोरों ने रैकी करने के बाद तीन मकानों में सेंध लगाने का प्रयास किया। हालांकि वे किसी जगह वारदात नहीं कर सके। मामले के संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए है। थाना प्रभारी बिमलेश राय (TI Vimlesh Rai) ने बताया कि कॉलोनी में लगे कैमरों की मदद से संदिग्धों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राजधानी में एक महीने के भीतर में चोरी की लगभग सौ से अधिक वारदातें हो चुकी है। अधिकांश घटनाएं शहर की आउटर एरिया में स्थित कॉलोनियों में हुई है। जिसमें अभी तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Love Jihad News: ब्यू​टीशियन को पत्नी बनाने का देता रहा झांसा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!