Bhopal Gun Shot: रियल स्टेट कारोबारी के घर पर दागी 11 गोलियां

Share

Bhopal Gun Shot: वारदात से पूर्व तीन नंबरों से आई थी धमकियां, कैचमेंट की जमीन पर अवैध प्लॉट बनाकर बेचने की हुई थी शिकायत, एसडीएम से शिकायत करने पर नाराज थे आरोपी, तीन संदिग्ध नाम का खुलासा किया

Bhopal Gun Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब किनारे अवैध कब्जे का मामला अब दबंगई की तरफ पहुंच गया है। घटना भेापाल (Bhopal Gun Shot) शहर के रातीबड़ स्थित गौरा गांव में हुई है। यहां एक रियल स्टेट कारोबारी जो अवैध प्लांटिंग की शिकायत कर रहे थे उनके घर पहुंचकर एक-एक करके 11 गोलियां बरसाई गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भी पीड़ित पक्ष को काफी मशक्कत करना पड़ी।

पंद्रह मिनट में दागी 11 गोलियां

रातीबड़ (Ratibarh) थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा (TI Ras Bihari Sharma) ने बताया कि घटना 10—11 सितंबर की दरमियानी रात लगभग पौने तीन बजे हुई। आरोपी लगभग पंद्रह मिनट एक-एक करके 11 गोलियां दाग रहे थे। आरोपी फॉरच्यूनर कार (Fortuner Car) एमपी-13-जेडटी-5456 पर सवार थे। यह कार नीतेश ठाकुर (Nitesh Thakur) की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। वह कोलार रोड (Kolar Road) स्थित दानिश कुंज (Danish Kunj) में रहता है। फिलहाल मामले में संदेही नीतेश ठाकुर का मोबाइल बंद है और फरार है। इस मामले में 11 सितंबर की शाम लगभग चार बजे जानलेवा हमले, गाली-गलौज करके धमकाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत थाने में राजा उर्फ संतोष सिंह तोमर (Raja@Santosh Singh Tomar) पिता ज्ञान सिंह तोमर उम्र 58 साल ने दर्ज कराई है। वे गौरा गांव में रहते हैं और रियल स्टेट कारोबारी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों के भागने वाली लोकेशन का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गमी में गए परिवार के मकान का ताला टूटा 

धमकियों से परेशान होकर नहीं आई नींद

पीड़ित संतोष सिंह तोमर ने बताया कि उनके घर के नजदीक बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया है। जिस पर लखन मारण (Lakhan Maran), नीतेश ठाकुर (Nitesh Thakur) और मनीष दांगी (Manish Dangi) कब्जा करके प्लॉट काटकर बेच रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत की थी। जिसके बाद प्लॉट वाले एरिया में प्रशासन ने नोटिस दिया था। इसी नोटिस के बाद आरोपियों ने 3 सितंबर को कार्यालय में आकर नीतेश ठाकुर और मनीष दांगी ने धमकाया था। उस दिन वे धमकाने के बाद चले गए थे। इसके बाद आरोपियों ने (10—11 सितंबर)  दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे फोन करके धमकाया और गोली मारने की चेतावनी दी। उनकी धमकी से तंग आकर वे जागे हुए थे और दालान में टहल रहे थे। उसी वक्त आरोपी आए और उन्होंने एक-एक करके 11 गोलियां बरसाई। यह गोलियां मेन गेट में मारी गई जिसमें प्लास्टिक की शीट लगी थी। इस शीट पर गोलियां चलने से 11 छेद हुए हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाने भी पहुंचे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस कारण वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और शिकायत बताई। इसी शिकायत के बाद पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रकरण 441/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gun Shot
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जोमेटो के डिलीवरी ब्यॉय को तलवार मारी
Don`t copy text!