Bhopal Cyber Fraud: सत्रह लाख 40 हजार रुपए का सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: फाइनेंशियल एडवाइजर, मध्यप्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर समेत सात व्यक्तियों को बनाया निशाना, निरीक्षक के गुम मोबाइल की डुप्लीकेट सिम निकालकर खाता किया खाली

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी के आधा दर्जन थानों में सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Fraud) के सात मुकदमे एक-एक करके दर्ज किए गए। जिसमें जालसाजों ने वित्तीय सलाहकार, मध्यप्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर समेत सात पीड़ितों के खाते से करीब सत्रह लाख, 40 हजार, 481 रुपए की मोटी रकम निकाल ली। इसमें चौका देने वाले मामले फाइनेंशियल एडवाइजर और मध्यप्रदेश पुलिस के निरीक्षक से जुड़े हैं। इन सभी मामलों की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। आरोपियों का पता लगाने जिन खातों में पैसा पहुंचा उसे फिलहाल फ्रीज कराया गया है। शहर में एक ही दिन के भीतर दर्ज होने वाले सायबर फ्रॉड के मामले में निकली यह सर्वाधिक राशि है।

गुम मोबाइल की सिम को जारी करके निकाली रकम

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार संतोष कुमार सेन पिता भैयालाल सेन उम्र 52 साल दानिश कुंज (Danish Kunj) स्थित जी सेक्टर में रहते हैं। वे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में फाइनेंशियल एडवाइजर (Financial Advisor) हैं। उनके पास 2-3 सितंबर की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के सर्वर प्रदर्शित करते हुए फोन आया था। जिसमें बताया गया कि उनके खाते से उसी दिन चौदह बार के भीतर में नौ लाख, 99 हजार 977 रुपए की रकम निकाली गई है। उन्होंने उसी दिन सायबर क्राइम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करा दी थी। पुलिस ने संतोष कुमार सेन (Santosh Kumar Sen)  की शिकायत पर 9 सितंबर को जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसी तरह दूसरा बड़ा सायबर फर्जीवाड़ा रामकरण पर्ते पिता स्वर्गीय दयाराम पर्ते उम्र 52 साल के साथ हुआ। वे मूलत: मंडला (Mandla) जिले के ग्राम बनियातारा के रहने वाले हैं। वे फिलहाल जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित पुलिस लाइन में रहते हैं। रामकरण पर्ते (Ramkaran Parte) स्पेशल ब्रांच में इंस्पेक्टर (Inspector) हैं। जालसाजों ने उनके खाते से एक लाख, तीन हजार रुपए निकाले हैं। इससे पहले रामकरण पर्ते का वीवो कंपनी का मोबाइल (Mobile) डीसीपी जोन-1 कार्यालय के सामने इंडियन काफी हाऊस के पास 29 अगस्त की रात दस बजे गुम हो गया था। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने 31 अगस्त को जहांगीराबाद थाने में दर्ज कराई थी। धोखाधड़ी का पता 5 सितंबर को बैंक पासबुक में एंट्री कराने पर पता चला। बैंक ने बताया कि जालसाज ने उनके गुम मोबाइल की सिम को जारी करके यह फर्जीवाड़ा किया है। इसी तरह अशोका गार्डन पुलिस (Ashoka Garden) ने आफताब पिता अब्दुल हमीद की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। उनके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) के खाते से 25 हजार, 400 रुपए निकले हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पहले टक्कर मारी फिर मारपीट 

दोस्त ने भेजी ऑफिसर को लिंक खाता हो गया खाली

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस ने 09 सितंबर को जालसाजी के दो प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें पहली शिकायत सुमित कुमार खाव्या (Sumit Kumar Khavya) पिता अनिल कुमार खाव्या उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। वे ई-2 अरेरा कॉलोनी (Arera colony) में रहते हैं। उनके आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) खाते से आठ बार में तीन लाख, 88 हजार, 314 रुपए निकल गए। यह रकम 8 सितंबर को निकली थी। इसी तरह दूसरा फर्जीवाड़ा मनोज वर्मा (Manoj Verma) पिता रामस्नेही वर्मा उम्र 41 साल के साथ हुआ। वे श्याम नगर (Shyam Nagar) में रहते हैं। मनोज वर्मा के खाते से 4 सितंबर को 89818 रुपए निकले हैं। कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस ने कृष्ण कुमार भनारिया पिता राम भनारिया उम्र 59 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। वे सिंगापुर (Singapore) सिटी में रहते हैं। कृष्ण कुमार भनारिया (Krishna Kumar Bhanariya) जल शक्ति मंत्रालय (Jal Shakti Mantralaya) में एडीसी के पद पर पदस्थ हैं। उनके खाते से 99 हजार रुपए निकल गए। इससे पहले 20 अगस्त को उनके पास दोस्त सागर कुमार गोयल (Sagar Kumar Goyal) का फोन आया। उन्होंने एक लिंक शेयर करते हुए बताया कि यह खुल नहीं रही है। उसी लिंक (Link) को खोलने के बाद रकम उनके खाते से निकल गई। जालसाजी का सातवां प्रकरण 10 सितंबर को बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने दर्ज किया। पुलिस ने बताया राजकिशोर शर्मा (Raj Kishore Sharma) पिता फुलेना शर्मा उम्र 53 साल पुरानी बस्ती में रहते हैं। उन्होंने 10 सितंबर को ड्राय फ्रूट 780 रुपए में बुक किया था। उसकी डिलीवरी कैंसिल होने पर गुगल क्राम में जाकर कस्टमर केयर की जानकारी जुटाई। आरोपी ने बिग बास्केट (Big Basket) का कर्मचारी बनकर बातचीत की और फिर खाते से तीन किस्त में 34, 972 रुपए निकल गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हॉस्पिटल की पार्किंग से बाइक चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!