Bhopal News: आधा दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों में सवार युवकों ने थार को चकनाचूर किया, लाठी-डंडे से टूटे कांच का टुकड़ा प्रेस्टीज कॉलेज के छात्र की आंख में घुसा, एक दर्जन से अधिक हमलावरों की तलाश जारी, गोली चलने की खबर से पुलिस ने किया इंकार

भोपाल। ब्लैक मांबा क्लब में 09 सितंबर की रात लगभग नौ बजे जमकर उपद्रव हो गया। हमलावर आधा दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन में सवार होकर आए थे। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। हमले के पीछे अभी ठोस वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, पुलिस को शंका है कि हमले में जख्मी छात्र कोई तथ्य छुपा रहा है। जांच के लिए क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मिसरोद पुलिस ने जख्मी छात्र को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
एक दर्जन से अधिक थे हमलावर
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार दिव्यांश पटेल (Divyansh Patel) पिपलानी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी (Indrapuri) इलाके में रहता है। वह मूलत: बाडी बरेली (Bareli) का रहने वाला है। यहां बिलखिरिया (Bilkhiria) स्थित प्रेस्टीज कॉलेज (Prestige College) में वह पढ़ाई कर रहा है। उसका चचेरा भाई गांव से आया था। जिसको थार (Thar) वाहन से लेकर वह दो दोस्तों के साथ ब्लैक मांबा क्लब (Black Mamba Club) में पहुंचा था। चारों कार के भीतर बातचीत कर रहे थे। तभी आधा दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन में सवार हमलावर आए। उनकी संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है। उन्होंने बिना बातचीत किए थार में लाठी-डंडे, तलवार और चाकू मारकर उसको नुकसान पहुंचाना शुरु कर दिया। थार की अगली सीट पर बैठे दिव्यांश पटेल को कांच टूटने के बाद आंख के भीतर जाकर लगा। जिसमें वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। इस उपद्रव के चलते नर्मदापुरम रोड पर भारी जाम लग गया। ब्लैक मांबा क्लब से पुलिस को खबर मिली और आरोपियों को दबोचने पहुंची तो वह जा चुके थे। मिसरोद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना में हवाई फायर होने के भी प्रारंभिक तथ्य पता चले थे। इस मामले में मिसरोद एसीपी रजनीश कश्यप कौल (ACP Rajnish Kashyap Kaul) ने बताया कि हमला हुआ है लेकिन गोली चलने जैसे कोई तथ्य मौके पर नहीं मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित हमले के पीछे भी वजह नहीं बता पा रहे हैं। इसलिए हमले को लेकर शंकास्पद परिस्थितियां बनी हुई है। घायलों के मेडिकल उपरांत डॉक्टरों से परामर्श के बाद मौके पर मौजूद युवकों से विस्तृत पूछताछ करके वजह जानने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस इस मामले में बलवा, तोड़फोड़, गाली-गलौज और धमकाने का प्रकरण दर्ज करने जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।