Bhopal News: होटल में बुलाकर परिचित ने किया रेप

Share

Bhopal News: तबीयत बिगड़ने पर इलाज के बहाने कार से अस्पताल ले जाने का झांसा दिया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शाहपुरा इलाके के एक होटल में 50 वर्षीय महिला के साथ उसके पुराने परिचित युवक ने ज्यादती की है। इस मामले में प्रकरण भेापाल (Bhoppal News) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक इलाज के बहाने उसे अस्पताल ले जाने की बजाय होटल ले गया था। महिला को धमकाया गया था इसलिए वह थाने में देरी से पहुंची।

ईलाज के बहाने ले गया होटल

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के मुताबिक कोलार रोड (Kolar Road) निवासी 50 वर्षीय महिला गृहिणी है। करीब 15 माह पहले उसकी पहचान सतीश नाम के युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मिलना-जुलना होने लगा। इसी दौरान आरोपी ने महिला का विश्वास हासिल कर लिया। 30 अगस्त को महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसने सतीश को इसकी जानकारी दी तो उसने डॉक्टर से इलाज कराने के लिए साथ चलने की बात कही। महिला उसके साथ कार से घर से निकली। रास्ते में सतीश ने शाहपुरा स्थित स्क्वायर होटल (Square Hotel) के सामने कार रोक दी। उसने महिला से कहा कि उसे किसी व्यक्ति से पैसे लेने हैं और इसमें समय लग सकता है, इसलिए वह भी होटल के अंदर चले। आरोपी की बात पर भरोसा कर महिला उसके साथ होटल में चली गई। यहां आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और जबरन ज्यादती की। इसके बाद उसने महिला को धमकाया। डर के कारण महिला ने घटना की शिकायत नहीं की। गुरुवार को उसने पुलिस को पूरी घटना बताई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 537/26 दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:   Sex Racket : कार्रवाई की इतनी जल्दी की स्पा का सही नाम भी नहीं रहा याद

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!