Bhopal News: तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: दो फांसी के फंदे पर लटके मिले, तीसरा व्यक्ति पटरी पर क्षत-विक्षिप्त मिला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन, हबीबगंज और छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। जिसमें दो व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटके मिले। जबकि तीसरे व्यक्ति की लाश रेलवे पटरी पर क्षत विक्षिप्त हालत में मिली। पुलिस को तीनों ही घटनाओं में आत्महत्या को लेकर कोई ठोस वजह पता नहीं चल सकी है।

प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार 01 सितंबर की रात आठ बजे कैलाश नगर (Kailash Nagar)  में एक युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसकी पहचान 23 वर्षीय श्रीकांत पटेल (Shrikant Patel) के रुप में हुई। वह कारपेंटर का काम करता था जबकि उसके पिता मनोहर पटेल (Manohar Patel) ऑटो चलाते हैं। मां कारखाने में काम करती है। श्रीकांत पटेल इकलौता बेटा था। परिजनों को बेटे का टूटा हुआ मोबाइल (Mobile) भी मिला है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मोबाइल की जांच और कॉल रिकॉर्ड के बाद जांच का दायरा बढ़ेगा। फिलहाल अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग 53/26  कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच की दिशा तय करेगी।

ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

इधर, हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित पीसी नगर (PC Nagar) में रहने वाले 48 वर्षीय रवि दानल (Ravi Danal) ने 01 सितंबर की रात 11 बजे फांसी लगा ली। वह मजदूरी करता था। पुलिस को कोई वजह पता नहीं चली है। पुलिस ने मर्ग 53/26 कायम करलिया है। इसी तरह छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र में 01 सितंबर की शाम भानपुरा (Bhanpur) ओवरब्रिज के नजदीक एक व्यक्ति का शव मिला। शव पुरुष का है जिसकी उम्र लगभग 40 साल है। वह ट्रेन (Train) के सामने कूदा था यह बात प्राथमिक जांच में पता चली है। चेहरा ट्रेन से टकराने के कारण पहचानने योग्य नहीं है। इसलिए पुलिस की तरफ से पहचान के लिए गुम इंसानों की जानकारी देखी जा रही है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 76/26 कायम कर

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बहन का अंतिम संस्कार करने से मेजर ने किया इंकार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!