Bhopal News: बड़े गणेश पंडालों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य

Share

Bhopal News: पुलिस आयुक्त ने गजानन महोत्सव को देखते हुए सभी समाज के प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद,मटकी फोड़ और डोल ग्यारस चल समारोह मार्ग को लेकर भी हुआ चिंतन

Bhopal  News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में गणेश महोत्सव से पूर्व सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में सभी समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। चर्चा के बाद भोपाल (Bhopal News) शहर में लगने वाले बड़े गणेश पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बैठक के दौरान कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाले मटकी फोड़ प्रतियोगिता समेत अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई।

प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद

पुलिस आयुक्त संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) सभागार में शांति समिति, हिंदू उत्सव समिति के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे थे। जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान (Additional Police Commissioner Shailendra Singh Chauhan), मोनिका शुक्ला समेत कई अन्य जोन के डीसीपी भी मौजूद थे। इस दौरान धर्म गुरु, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी के अधिकारी भी बातचीत के लिए आमंत्रित किए गए थे। संजय कुमार ने जुलूस मार्ग, बिजली इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान समस्याओं को लेकर संवाद हुआ तो थोड़ी देर माहौल गर्म भी हुआ था। हालांकि समझाईश के बाद मामला मुख्य मुद्दे पर वापस आ गया। समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए गए। प्रतिमा विसर्जन के साथ-साथ चल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस का सहयोग करने, किसी भी अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लेन—देन के विवाद पर हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!