Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, कुछ दिन बाद होनी थी सगाई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। दोनों मामलों में भोपाल (Bhopal News) शहर की पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण मौत की ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है। यह घटनाएं गांधी नगर और छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुई है।
शादी के लिए चल रही थी बातचीत
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार खुदकुशी की घटना फाइन अपार्टमेंट में हुई थी। शव की पहचान 45 वर्षीय भूपेंद्र शर्मा (Bhupendra Sharma) के रुप में हुई है। उनकी पत्नी और दो बच्चों के वे रहते थे और अहाते के बाहर दुकान चलाते थे। 27 सितंबर की दोपहर परिजनों ने उन्हें घर में फंदे पर लटका देखा था। अभी मौत की वजह साफ नहीं हुई है। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 74/26 कायम कर लिया है। इधर, छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र स्थित कल्याण नगर (Kalyan Nagar) में 25 वर्षीय रितिक पीटर (Ritik Peter) ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वह वाहन चलाने का काम करते थे। घटना 27 सितंबर की शाम करीब सात बजे हुई। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि रितिक पीटर की शादी की बातचीत चल रही थी। वह होने वाले रिश्ते को लेकर तैयार नहीं था। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 78/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।