Bhopal News: आयशर ट्रक चालक को नशा कराने के बाद दो युवक ट्रक ही ले भागे

Share

Bhopal News: जीपीएस की मदद से कुछ घंटों बाद पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को दबोचा

Bhopal News
खजूरी सड़क थाना— फाइल फोटो

भोपाल। आयशर ट्रक को लेकर दो व्यक्ति फरार हो गए। इससे पहले दोनों सवारी बनकर उसमें सवार हुए थे। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। इसके बाद उन्होंने ट्रक ड्रायवर को नशा भी कराया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जीपीएस की मदद से घेराबंदी करके दबोच लिया है।

चार सौ रूपए में बिठाया था दोनों युवकों को

खजूरी सड़क थाना पुलिस के अनुसार आयशर ट्रक (Eicher Truck) का चेचिस था। जिसको इंदौर के नजदीक पीथमपुर (Peethampur) से उठाया गया था। उसको उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा (Agra)  जिले में रहने वाले 53 वर्षीय धर्मवीर सिंह जाट (Dharamveer Singh Jaat) चला रहे थे। चेचिस को झारखंड ले जाया जा रहा था। 27 सितंबर की सुबह चालक को देवास (Dewas) में दो व्यक्ति मिले। जिन्होंने चार सौ रुपए में भोपाल छोड़ने के लिए सौदा किया। चालक ने उन दोनों व्यक्तियों को बैठा लिया। तीनों जब खजूरी सड़क स्थित 11 मील पर पहुंचे तो आरोपियों ने चालक को शराब भी पिलाई। नशा करने के बाद तीनों जब कुछ दूर पहुंचे तो उसे पानी की बोतल लेकर आने के लिए एक ढ़ाबे के सामने उतार दिया। वह पानी की बोतल लेकर आया उससे पहले आयशर ट्रकको लेकर आरोपी भाग चुके थे। इसके बाद चालक ने वाहन मालिक को खबर दी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने जीपीएस की मदद से उसकी लोकेशन पता लगाई। आरोपियों को भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा (Gunga) इलाके से पकड़ा गया। पुलिस ने इंदौर निवासी 30 वर्षीय सुनील राठौर (Sunil Rathore) और 32 वर्षीय राहुल परिहार (Rahul Parihar) को गिरफ्तार किया। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने ट्रक चोरी का प्रकरण 375/26  दर्ज करके आरोपियों से पूछताछ शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कूलर से लगे करंट की चपेट में आकर मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!