Bhopal Gun Shot: गोली चलाने वाले दो बदमाश एक सप्ताह बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर

Share

Bhopal Gun Shot: आरोपियों की तलाश में जुटी दो टीम बैरंग लौटी, जिस घर के सामने गोली चलाई वहां होने वाले पथराव का वीडियो भी मिला, दूसरे पक्ष की पिस्टल भी जांच के दायरे में आई

Bhopal Gun Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लगभग एक सप्ताह पूर्व एक-एक करके चार गोलियां चलाने के मामले में फरार दो बदमाश अभी भी पकड़ में नहीं आ सके हैं। यह वारदात भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर के कजलीखेड़ा इलाके में हुई थी। उनकी तलाश में निकली दो पुलिस की टीम भी बैरंग लौट आई है। इधर, पड़ताल में पुलिस को एक अन्य वीडियो भी मिला है। जिसमें दूसरे बदमाश गुट की तरफ से किए जा रहे पथराव दिखाई दे रहा है।

आरोपियों के परिवार भी घरों से हैं गायब

पुलिस सूत्रों के अनुसार अजय बैरागी (Ajay Bairagi) के घर चली गोलियों की जांच अब उस पर भी होने लगी है। दरअसल, वीडियो (Video) में हो रहे पथराव देखने के बाद दूसरा तथ्य एक दिन पहले पिस्टल मिलने का सामने आया है। अजय बैरागी अवैध्या शराब बेचने का काम करता है। जबकि जीतू यादव अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की काला बाजारी करता है। दोनों गुटों के बीच रंजिश है और कई बार एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। इधर, मामले में मुख्य आरोपी जिलाबदर बदमाश जीतू यादव (Jeetu Yadav) अभी भी पकड़ में नहीं आ सका है। उसके साथ वारदात में गणपत उर्फ अजय बोरदे (Ganpat@Ajay Borde) भी था। दोनों आरोपियों के परिवार भी घरों से गायब हैं। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद पुलिस लौट आई है। हालांकि प्रभारी थाना अधिकारी केशांत शर्मा (Keshant Sharma) ने बताया कि आरोपियों की तलाश में जुटी टीम को कुछ नई जानकारियां मिली है। जिसके संबंध में पड़ताल अभी जारी है। दोनों आरोपियों ने चार हवाई फायर (Gun Fire) किए थे। जिस कारण निरीक्षक पल्लवी पांडे (TI Pallavi Pandey) और उप निरीक्षक महेश मांझी (SI Mahesh Manjhi) को लाइन हाजिर किया गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार और पांच लाख की कर रहे थे मांग 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gun Shot
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bhopal News, Bhopal Samachar, Bhopal Latest News, Bhopal Breaking News, Bhopal Hindi Khabar, Bhopal Hindi Samachar, Bhopal Hindi News, Bhopal Crime News In Hindi, MP Hindi Khabar, MP Hindi News, MP Crime News, Madhya Pradesh Crime News, MP News, भोपाल की न्यूज, भोपाल की ताजा न्यूज, लेटेस्ट भोपाल न्यूज, भोपाल समाचार आज, आज की न्यूज,

Don`t copy text!