Bhopal GRP News: ट्रेन में सफर के दौरान हुई थी वारदात, चोरी का मामला दर्ज

भोपाल। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (Chhattisgarh Express) में एक यात्री का मोबाइल चोरी कर लिया गया। इसके बाद उसमें अटैच यूपीआई को जानने के लिए डुप्लीकेट सिम भी निकाल ली गई। वह निकालने के बाद आरोपियों ने खाता भी खाली कर दिया। इस मामले में भोपाल जीआरपी की तकनीकी विंग जांच कर रही है। फिलहाल प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
भोपाल स्टेशन पर चोरी हुआ मोबाइल
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP ) पुलिस के अनुसार वारदात 26 अगस्त को हुई थी। पीड़ित नौबहार एस-5 कोच में सवार थे। वे नागपुर से उत्तर प्रदेश (UP) के सहारनपुर (Saharanpur) जा रहे थे। जब ट्रेन भोपाल स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर पहुंची तो उनका मोबाइल (Mobile) चोरी हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दर्ज नहीं कराई। लेकिन, जब उनके खाते से दो किस्त में 16, 400 रुपए निकले तो उन्होंने बैंक जाकर पता लगाया। बैंक ने बताया कि उनकी सिम दूसरी निकालकर फिर यूपीआई के जरिए यह रकम निकाली गई। जिसके बाद सहारनपुर जीआरपी (Saharanpur GRP) में मामला दर्ज कराया गया। वहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके 01 सितंबर को केस डायरी भोपाल जीआरपी को भेज दी। इस मामले में आरोपियों का पता लगाने जीआरपी की सायबर विंग (Cyber Wing) पड़ताल कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।