Bhopal News: एएसआई समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटका मिला नाबालिग

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सहायक पुलिस निरीक्षक समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद और अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिए हैं। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

चक्कर आने के बाद किया था भर्ती

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना प्रभारी राजन अहिरवार (TI Rajan Ahirwar) ने बताया कि 01 सितंबर की सुबह दुर्गा प्रसाद यादव पिता बादाम सिंह उम्र 58 साल को चक्कर आया था। वे बरखेड़ी में एकता चौक में रहते थे। दुर्गा प्रसाद यादव (Durga Prasad Yadav) पुलिस विभाग में एएसआई (ASI) थे और पुलिस लाइन (Police Line) में पदस्थ थे। उन्हें उपचार के लिए बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी शाम लगभग सवा चार बजे मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम कर लिया है।इधर, अरेरा हिल्स (Arera Hills) स्थित रोशनपुरा बस्ती में रहने वाले आदिल खान (Adil Khan) पिता आजाद खान उम्र 16 साल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले की जांच करने एसआई राजेश सिंह (SI Rajesh Singh) मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को घटना की सूचना मोहम्मद रईस ने 01 सितंबर की दोपहर बारह बजे दी थी। घटना स्थल की जांच एफएसएल से भी कराई गई है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग 19/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: फिजियोथैरेपी तकनीशियन फंदे पर झूली

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!