Bhopal Breaking News: ऑटो ड्रायविंग स्कूल की दो कारों में लगी आग

Share

Bhopal Breaking News: संदिग्धों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, कार को भारी नुकसान

Bhopal Breaking News
टीसीआई

भोपाल। ऑटो ड्रायविंग स्कूल की दो कारों में आग लगा दी गई। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर में हुई। जिसमें दोनों कारें बुरी तरह से आग की चपेट में आने के कारण तबाह हो गई है।

एक व्यक्ति पर जताया शक

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 27—28 जून की दरमियानी रात तीन बजे माता मंदिर (Mata Mandir) के पास हुई थी। यहां मुजफ्फर अली (Mujaffar Ali) की ऑटो ड्रायविंग स्कूल (Auto Driving School) दुकान है। वे अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र में रहते हैं। आग बुझाने निगम की दमकले भी पहुंची थी। कार में सीएनजी किट होने के चलते फोम टेंडर का इस्तेमाल किया गया। टीटी नगर थाना पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। संचालक की तरफ से एक व्यक्ति पर शक जताया गया है। वह पूर्व में उनके यहां नौकरी करता था। पुलिस का कहना है कि वास्तविकता जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Breaking News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: अनुबंध में ली कार को गिरवी रखा
Don`t copy text!