Bhopal News: सवा एक लाख रुपए का एमडी ड्रग्स बरामद

Share

Bhopal News: दो युवकों को पुलिस ने दबोचा, जिससे खरीदा उसकी चल रही तलाश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दो युवकों को भोपाल शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने दबोचा है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित मिथाइलीन डाइऑक्सी मेथाफेटामिन (एमडीएमए) नामक 14 ग्राम ड्रग्स (Bhopal News) मिला है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक लाख, 30 हजार रुपए हैं। पुलिस को इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश है।

दुगने दाम में बेचते थे ड्रग्स

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपी पूर्व में इस ड्रग्स का सेवन करते थे। जिसके बाद वह उसको बेचने के काम में लग गए। आरोपियों को लहारपुर (Laharpur) के नजदीक से 27 जून की रात लगभग सवा 11 बजे दबोचा गया था। दोनों आरोपी मोटर साइकिल पर सवार थे। जिनकी पहचान 19 वर्षीय शशिकांत मेहतो (Shashikant Mehto) और 19 वर्षीय सचिन वर्मा (Sachin Verma) के रुप में हुई। दोनों दीक्षा नगर (Diksha Nagar) स्थित बस्ती में रहते हैं। मामले की जांच एसआई हेमराज कुमरे (SI Hemraj Kumre) कर रहे हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि बरामद एमडी ड्रग्स (MD Drugs) वे राजगढ़ (Rajgarh) जिले में रहने वाले शेरु दादा (Sheru Dada) से लेते थे। उससे शशिकांत मेहतो की छह महीना पूर्व से पहचान है। मुख्य आरोपी दो हजार रुपए में एमडी ड्रग्स देता था। जिसे वह चार हजार रुपए में खपाने का काम करते थे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग के साथ ब्लैकमेलिंग

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!