Bhopal News: सीसी रोड बनाने के काम आती है मशीन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

भोपाल। कांक्रीट मशीन से उपकरण को चोर निकाल ले गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से संदेहियों की तलाश शुरु कर दी है।
मशीन को साइट पर ले जाते समय चोरी का पता चला
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में जाकिर बेग पिता अजीज बेग उम्र 37 साल की शिकायत पर प्रकरण 442/26 दर्ज किया है। वे इकबाल कॉलोनी (Iqbal Colony) में रहते हैं। जाकिर बेग (Zakir Beg) सरकारी ठेकेदारी का काम करते हैं। जाकिर बेग की सीसी रोड बनाने के काम आने वाली मशीन हैं। मशीन 26 जुलाई को माय जिम (My GYM) के पास खड़ी की थी। दो दिन पहले मशीन को साइट पर ले जाने के लिए देखा तो उसमें लगे वॉटर पंप, सैंसर, मोटर समेत अन्य उपकरण गायब थे। उल्लेखनीय है कि इसी कॉलोनी की मस्जिद में भी कुछ दिन पहले चोरी की वारदात हुई थी। उस मामले में भी पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।